7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

राजस्थान : Gehlot सरकार में IAS अफसरों से जुड़ी आई ये बड़ी खबर, देखें Video

  केन्द्र में राजस्थान काडर के 20 अफसर पहले से ही तैनात हैं। उषा शर्मा, वी. श्रीनिवासन और रोहित कुमार सिंह सचिव पद पर हैं। अब अजिताभ शर्मा, राजेश यादव व सुबीर कुमार प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे।

Google source verification

राजस्थान कैडर में तैनात आइएएस अफसरों के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का सिलसिला जारी है। हाल ही प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत हुए 1998 बैच के आइएएस और वर्तमान में राज्यपाल के सचिव सुबीर कुमार ने भी दिल्ली की राह पकड़ ली है। कुछ दिन पहले ही 2011 बैच के आइएएस अभिमन्यु कुमार केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x87alxi

सुबीर कुमार के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने के आवेदन पर राज्य सरकार ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। अब सुबीर अपनी नई नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। एक के बाद एक अधिकारियों के जाने से राज्य सरकार की चिंता भी बढ़ गई है कि प्रदेश में अफसरों की कमी होने पर किस तरह से चुनावी वर्ष में योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन होगा।

सुबीर कुमार की जगह अब अन्य आइएएस को राज्यपाल का सचिव बनाया जाएगा। इससे मुख्यधारा में एक और अफसर की कमी होगी। मौजूदा समय में सरकार के अलग- अलग विभागों की कमान संभाल रहे 23 आइएएस अफसरों के पास 35 से ज्यादा विभागों का अतिरिक्त प्रभार है। इनमें से कुछ विभाग सीधे जनता से जुड़े हैं।

केन्द्र में राजस्थान काडर के 20 अफसर पहले से ही तैनात हैं। उषा शर्मा, वी. श्रीनिवासन और रोहित कुमार सिंह सचिव पद पर हैं। अब अजिताभ शर्मा, राजेश यादव व सुबीर कुमार प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़