6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Chunav 2023: कांग्रेस छोड़ आए, भाजपा ने दिया इनाम, बागी को भी मौका

Rajasthan Chunav 2023: भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। सूची में 58 नामों की घोषणा की गई है। पहली सूची को अगर छोड़ दें तो भाजपा ने दूसरी और तीसरी सूची में सारे नियम और सर्वे दरकिनार कर सिर्फ जिताऊ को ही मौका दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan_chunav_2023.jpg

Rajasthan Chunav 2023: भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रत्याशियों की तीसरी सूची (BJP candidate third list) जारी कर दी है। सूची में 58 नामों की घोषणा की गई है। पहली सूची को अगर छोड़ दें तो भाजपा ने दूसरी और तीसरी सूची में सारे नियम और सर्वे दरकिनार कर सिर्फ जिताऊ को ही मौका दिया है। पार्टी ने पुराने चेहरों को फिर से मैदान में उतारा और दलबदलू-बागियों को भी मौका दिया है। भाजपा ने तीन सूचियों में कुल 182 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: अब तक 145 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने, यहां देखें लिस्ट

वहीं कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए तीन कांग्रेस और एक आरएलपी नेता को भी इनाम के रूप में टिकट दिया गया है। खंडेला से बगावत करने वाले सुभाष मील को पार्टी ने यहीं से प्रत्याशी बनाया है। दर्शन गुर्जर को करौली और उदय लाल डांगी को वल्लभनगर से प्रत्याशी बनाया गया है। तीनों ही बुधवार को भाजपा में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan elections: जिनकी खुद की कोई वारंटी नहीं है, वे अब देने लगे गारंटी: वसुंधरा राजे

इससे पहले सादुलपुर से कांग्रेस विधायक रहे नंद लाल पूनिया, जो कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए। उनकी पुत्रवधु सुमित्रा को भी सादुलपुर से ही टिकट दिया गया है। विराट नगर से पार्टी ने कुलदीप धनखड़ को मौका दिया है। वे 2018 में भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़े थे। कुछ समय पहले पार्टी में फिर से शामिल हो गए। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने सरदारपुरा सीट से गहलोत के सामने जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ और पायलट के सामने टोंक से पूर्व विधायक अजित मेहता को टिकट दिया गया है।