
Rajasthan Chunav Results 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच था, लेकिन राज्य में कई विधानसभा सीटें ऐसी भी थीं, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवारों ने ताल ठोंककर मुकाबले को रोचक बना दिया था। खासतौर से प्रदेश में सभी की निगाहें बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट पर थी। इस सीट से रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भर भाजपा और कांग्रेसी उम्मीदवारों को चिंता में डाल दिया था। वहीं चुनाव परिणाम के बाद भाटी ने जीत दर्ज कर सभी को हैरान कर दिया। भाटी के साथ कुछ अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में कुल 8 निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।
रविंद्र सिंह भाटी
बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से बेहद चौंकाना देने वाला चुनावी परिणाम आया है। यहां से भाजपा से बागी रविंद्र सिंह भाटी विधानसभा चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 79495 वोट मिले। भाटी ने ये चुनाव 3950 मतों से जीता।
यूनुस खान
डीडवाना विधानसभा सीट से निर्दलीय यूनुस खान ने जीत हासिल की है। यूनुस खान ने ये चुनाव 2392 वोटों से जीता है। यूनुस खान को 70952 वोट मिले। यूनुस खान राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खास बताए जाते हैं।
चंद्रभान आक्या
चित्तौड़गढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रभान आक्या ने जीत हासिल की है। उन्हें 98446 वोट मिले। आक्या ने यह चुनाव 6823 वोटों से जीता। भाजपा के प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी को 19913 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेसी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह रहे। बीजेपी ने नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया था। इसके बाद आक्या के निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा और जीत हासिल की।
डॉ. ऋतू बनावत
बयाना सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय डॉ. ऋतु बनावत ने चुनाव जीता है। यहां उन्होंने कांग्रेस से प्रत्याशी और मौजूदा विधायक अमर सिंह जाटव को हराया। निर्दलीय प्रत्याशी ऋतु बनावत इस चुनाव में कुल 40642 वोटों जीतीं। उन्हें कुल 105749 वोट मिले।
प्रियंका चौधरी
बाड़मेर विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ प्रियंका चौधरी ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 106948 वोट मिले। उन्होंने ये चुनाव 13337 वोटों से जीता। बता दें कि इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने दीपक कड़वासरा को टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस की ओर से मेवाराम जैन चुनाव मैदान में उतरे थे।
ये निर्दलीय भी जीते
- हनुमानगढ़ से गणेशराज बंसल को कुल 89323 वोट मिले, वे 9698 वोटों से जीते।
- सांचोर से जीवाराम चौधरी को कुल 95518 मत मिले। उन्होंने ये चुनाव 4671 वोटों से जीता।
- भीलवाड़ा से अशोक कुमार कोठारी को 70095 वोट मिले। उन्होंने ये चुनाव 10778 वोटों से जीता।
Updated on:
04 Dec 2023 10:35 am
Published on:
03 Dec 2023 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
