
Rajasthan Chunav Results Live Update: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में झालरापाटन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जीत दर्ज की है। वहीं प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान की यह जो शानदार जीत है, यह प्रधानमंत्री मोदी जिनका मंत्र था: सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, यह उसकी जीत है। उनकी दी हुई गारंटी की जीत है, यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की जीत है और यह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व की जीत है। यह जीत जनता की है जिसने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को अपनाने का काम किया है।
बता दें कि राजे ने यह झालरापाटन विधानसभा सीट बरकरार रखी है और यहां से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है। वह इस जीत के साथ छठीं बार विधानसभा पहुंची है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रामलाल को 53 हजार 193 मतों से हराया। राजे को एक लाख 38 हजार 831 मत मिले जबकि रामलाल को 85 हजार 638 वोट मिले।
वहीं दूसरी तरफ राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में विद्याधर नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिया कुमारी ने जीत दर्ज की है। दिया कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को 71 हजार 368 मतों से पराजित किया। कुमारी को एक लाख 58 हजार 516 मत मिले जबकि अग्रवाल को 87 हजार 148 मत मिले। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी है।
Updated on:
03 Dec 2023 03:33 pm
Published on:
03 Dec 2023 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
