बता दें कि पिछले चुनाव में दिव्या मदेरणा ने राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस ने दिव्या को टिकट दिया। उन्होंने ओसियां से जोरदार जीत दर्ज की। कांग्रेस की दिव्या मदेरणा को 83,629 वोट मिले, जबकि भाजपा के भैराराम चौधरी को 50049 वोट मिले थे। दिव्या ने 27,590 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस बार भी कांग्रेस ने तेज तर्रार महिला नेता दिव्या मदेरणा को चुनाव मैदान में उतारा, तो भाजपा ने पूर्व विधायक भैराराम चौधरी को चुनाव लड़ाया है। बता दें कि इस चुनाव में ओसियां विधानसभा में कुल 69.09 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 288569 मतदाताओं में से 199359 ने वोट डाला था।