बगरू विधानसभा क्षेत्र में कुल 305 बूथों पर सबसे अधिक मतदान बूथ 86 अभयपुरा में 93.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। वही सबसे कम मतदान बूथ 285 मॉडल टाउन जगतपुरा में 45.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। बगरू विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार 2018 में कुल मतदान 72.38 प्रतिशत हुआ था इस बार 72.07 हुआ है। इस बार पिछले की तुलना में .031 मतदान प्रतिशत कम हुआ है। वहीं गत 2008 में परिसीमन के बाद बगरू विधानसभा क्षेत्र में यह आरक्षित सीट कांग्रेस की झोली में गई थी, इसके बाद 2013 में भाजपा की झोली में गई। 2018 में दूसरी बार कांग्रेस की झोली में यह सीट गई।