1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम गहलोत का ट्वीट वार, भाजपा पर तगड़ा प्रहार

कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों के लिए यह तस्वीर आईने की तरह है, जनता लगातार स्पष्ट सन्देश दे रही है, विभाजनकारी और नकारात्मक सोच को नकार रही है

2 min read
Google source verification
सीएम गहलोत का ट्वीट वार, भाजपा पर तगड़ा प्रहार

सीएम गहलोत का ट्वीट वार, भाजपा पर तगड़ा प्रहार

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को एक बार फिर भाजपा पर ट्वीटर से वार किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों के लिए यह तस्वीर आईने की तरह है, जनता लगातार स्पष्ट सन्देश दे रही है, विभाजनकारी और नकारात्मक सोच को नकार रही है। इस देश में तमाम विचारधाराएं हैं, लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, विचारधारा की होनी चाहिए।' इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है। जिसमें वर्ष 2017 और 2019 में भाजपा की सीटों को दर्शाया गया है।

इसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने लिखा कि 'भाजपा का ग्राफ देश में लगातार सिकुड़ता जा रहा है। जो पार्टी कांग्रेस मुक्त भारत का दावा करती है, वे अब जनता से अलग आ रहे हैं। इस देश के लोग उन्हें सबक सिखा रहे हैं। बहुत जल्द, देश भर में उनकी विचारधारा को खारिज कर दिया जाएगा।'

गौरतलब है कि मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भी मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट करके भाजपा पर तगड़ा हमला किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि विजय अंततः सत्य की ही होती है। उन्होंने कहा कि आज संविधान दिवस के मौके पर लोकतांत्रिक मूल्यों की विजय हुई है और महाराष्ट्र की जनता को न्याय मिला है। संविधान दिवस पर यह घटना इतिहास में दर्ज हो गई है, संविधान की जीत हुई है और बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने लिखा कि यह उन सभी के लिए सबक है जो लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़-मरोड़कर अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। सत्यमेव जयते।

सीएम गहलोत ने लिखा कि शुरु से ही स्पष्ट था कि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने बहुमत संख्याा के बिना शपथ ली थी। भाजपा ने एनसीपी विधायकों के समर्थन का झूठा दावा किया और राज्यपाल के साथ मिलकर विश्वासघाती तरीके से सरकार बनाने की कोशिश की।

Story Loader