5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तनोट माता मंदिर के मास्टर प्लान का काम चरणबद्ध रूप से करें पूरा : सीएम भजनलाल

Rajasthan News : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने बैठक में कहा तनोट माता मंदिर राजस्थान के धार्मिक और ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक है। तनोट माता मंदिर के मास्टर प्लान का काम चरणबद्ध रूप से पूरा करें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Dec 2024, 6:43 PM IST

Rajasthan CM Bhajan Lal Said Tanot Mata Temple Jaisalmer Master Plan Work Complete Phased Manner

Rajasthan News : जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर क्षेत्र के मास्टर प्लान को लेकर आयोजित बैठक राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा तनोट माता मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि राजस्थान के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मंदिर के मास्टर प्लान के तहत चरणबद्ध रूप से काम कर इसे विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए।

पर्यटक देश के प्रति गौरवान्वित हों

सीएम भजनलाल ने बैठक में कहा कि मंदिर परिसर के क्षेत्र में अत्याधुनिक विकास कार्य किए जाएं। जिससे यहां आने वाले पर्यटक देश के प्रति गौरवान्वित हों। उनमें देशभक्ति का भाव जागृत हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य मंदिर तथा प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए पूरे परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं।

यह भी पढ़ें :Jaipur Tanker Blast : तेल कपंनियों ने कहा, किसी भी सूरत में नहीं फट सकता टैंकर, भारत पेट्रोलियम भी देगा सहायता राशि

स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार सृजन किया जाएं

सीएम भजनलाल ने कहा कि मंदिर को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाते हुए स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार और आर्थिक अवसरों का सृजन भी किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट, डेजर्ट सफारी सहित मंदिर के मास्टरप्लान के तहत बनने वाले सभी अत्याधुनिक सुविधाओं की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें :राजस्थान मंडपम पर नया अपडेट, सीएम भजनलाल ने अफसरों को दिए निर्देश