
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma
Rajasthan CM Reach Ayodhya : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार 11 मार्च सुबह 7 बजे अपनी कैबिनेट के कई मंत्रियों के साथ जयपुर से चार्टेड प्लेन से राम मंदिर के दर्शन करने के लिए अयोध्या रवाना हुए थे। सुबह 8.30 बजे महिर्ष वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, मुझे आज यहां अयोध्या शहर पहुंचकर खुशी हो रही है। मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं। मैंने एक तंबू में राम के दर्शन किए हैं। यह सुखद है कि हम भव्य और दिव्य मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है। राम हमारे रोम रोम में बसे हैं।
राजस्थानसीएम भजनलाल शर्मा अपने कैबिनेट के सदस्यों के संग आज दोपहर 2.25 से 3.25 बजे के बीच अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर निर्मित भव्य राम मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद सीएम भजनलाल शाम 5 बजे जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें - भारत आदिवासी पार्टी ने बांसवाडा सीट से उम्मीदवार का किया एलान, जानें नाम
- सुबह 8.30 बजे - अयोध्या पहुंचे
- सुबह 9.15 बजे से 11.25 बजे - दशरथ कुंड के पास माहेश्वरी सेवा सदन धर्मशाला के भूमि पूजन
- दोपहर 2.25 बजे से 3.25 बजे - रामलला के दर्शन
- शाम 5 बजे - जयपुर के लिए रवानगी।
यह भी पढ़ें - भाजपा में शामिल हुए नेताओं को अशोक गहलोत ने दिखाया आइना, कहा - मुश्किल वक्त में पार्टी छोड़कर भाग गए
Updated on:
11 Mar 2024 11:36 am
Published on:
11 Mar 2024 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
