
जयपुर। कुछ दिन की राहत के बाद प्रदेश में तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में 19 साल बाद मकर सक्रांति पर सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
फतेहपुर माइनस 2.2 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जबकि चूरू में 0.4 और माउंट आबू में चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रेकॉर्ड किया गया। शेखावाटी, मारवाड़ और हाड़ौती में फिर सर्द हवा ने ठिठुराया।
फतेहपुर में इससे पहले वर्ष 2000 में माइनस 0.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
सर्द रहेगा मौसम
सीकर. उत्तरी भारत में हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में फिर से गिरावट हुई है। अभी कुछ दिन मौसम इसी तरह ठंडा रहने के साथ शीत लहर का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी को शेखावाटी शीतलहर की जद में रहने का अनुमान है। वहीं 17 से 21 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज सर्दी रहेगी।
15 जनवरी का तापमान डिग्री सेल्सियस में
वर्ष तापमान
2000- 0.3 (माइनस)
2001- 01
2002- 14
2003- 0.5
2004 - 11
2005- 05
2006- 10
2007- 2.5
2008- 03
2009- 5.5
2010- 3.5
2011- 4.2
2012- 8.7
2013- 6.7
2014- 2.6
2015- 6.5
2016- 3.4
2017- 3.6
2018- 0.4
2019- 2.2 ( माइनस )
एक दिन में साढ़े तीन डिग्री गिरा पारा
चित्तौडगढ़. देश के पवर्तीय क्षेत्रों में भारी हिमपात के बाद सर्द हवाओं ने लोगों को फिर जकड़ लिया है। चित्तौडगढ़ शहर का न्यूनतम तापमान सोमवार के 8.1 डिग्री की तुलना में करीब साढ़े तीन डिग्री कम होकर मंगलवार को 4.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंचने के बाद राहत की उम्मीद कर रहे लोग दिनभर सर्द हवाओं के चलते ठिठुरते रहे।
Published on:
15 Jan 2019 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
