5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बूथ जिताओ भ्रष्टाचार मिटाओ’: पायलट का दावा- कांग्रेस को उपचुनावों जैसा ही समर्थन आम चुनावों में मिलेगा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस को उपचुनावों में मिला जनता का समर्थन आम चुनावों में भी मिलेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
congress Booth Jitao, Bhrashtachar Mitao

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस को उपचुनावों में मिला जनता का समर्थन आम चुनावों में भी मिलेगा। सचिन पायलट ने रविवार को पार्टी द्वारा आयोजित प्रदेशव्यापी 'बूथ जिताओं भ्रष्टाचार मिटाओ' कार्यक्रम में कहा कि आम जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है और उसने इस सरकार को हटाने तथा कांग्रेस को राज सौंपने का मन बना लिया है।

पार्टी की ओर से प्रदेश की समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा सभी बूथों पर'बूथ जिताओ - भ्रष्टाचार मिटाओ' कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में पिछले समय में प्रदेश की दुर्दशा हुई है और बड़े जनादेश के साथ सत्ता में काबिज हुई भाजपा ने जनविरोधी नीतियों को अपनाकर जनता को निराश किया है।

उन्होंने कहा कि गत पौने पांच सालों में प्रदेश में कुराज व्याप्त होने से महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध संस्थागत हो गया है। पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस नीति के साथ प्रदेश में शासन चलाया है उसी का परिणाम है कि आज प्रदेश की जनता हर मोर्चे पर अपने आप को छला हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार राजस्थान में 7 नवम्बर को और 7 दिसंबर को दिवाली मनाई जाएंगी। 7 दिसंबर को राजस्थान की जनता भाजपा का भ्रष्टाचार खत्म करेगी।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी का बूथ जिताओ-भ्रष्टाचार मिटाओ कार्यक्रम पूरे प्रदेशभर में आयोजित हुआ है जिसके माध्यम से कांग्रेसजनों ने आमजनता के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार की नाकामियों को ऊजागर करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की अपील की है जिसे आमजन का भरपूर समर्थन मिला है।