11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की अंतिम लिस्ट, जयपुर ग्रामीण सीट से कृष्णा पूनिया को टिकट

कांग्रेस ने सोमवार आधी रात बाद प्रदेश की शेष 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए।

2 min read
Google source verification
krishna poonia

जयपुर। कांग्रेस ने सोमवार आधी रात बाद प्रदेश की शेष 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। कांग्रेस की हाल ही 19 उम्मीदवार की पहली सूची जारी की थी। शेष 6 सीटों पर उम्मीदवार को इंतजार था। राजस्थान में पहले चरण को लेकर नामांकन प्रक्रिया भी मंगलवार से शुरू हो रही है। ऐसे में एक दिन पहले दूसरी सूची जारी कर टिकट वितरण का राज्य में काम पूरा कर लिया है।

पार्टी ने जयपुर ग्रामीण से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं विधायक कृष्णा पूनिया को टिकट दिया है। इसी सीट से भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ फिर मैदान में हैं। ऐसे में कांग्रेस ने एक खिलाड़ी के सामने दूसरे खिलाड़ी को उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है।

झालावाड़-बारां से छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए प्रमोद शर्मा को दुष्यंत सिंह के खिलाफ उतारा है। श्रीगंगानगर सुरक्षित से पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, अजमेर से रिजु झुंझुनूवाला, राजसमंद से देवकीनंदन गुर्जर, भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा प्रत्याशी होंगे।

गुर्जर को जन्मदिन पर मिला टिकट का तोहफा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर को उनके जन्मदिन पर पार्टी ने खास तोहफा दिया है। लंबे इंतजार के बाद आखिर कांग्रेस ने चेहरा तय कर दिया है। गुर्जर लोकसभा चुनाव में राजसमंद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे।

गुर्जर की राजनीतिक पृष्ठभूमि देखे तो वह लंबे समय से कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। पार्टी ने उन्हें 2 साल पहले जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इससे पूर्व गुर्जर 2013 में नाथद्वारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें भाजपा के कल्याण सिंह चौहान ने हराया था। एक बार फिर वह चुनावी मैदान में उतरे हैं।

भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा होंगे कांग्रेस
भीलवाड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। नगर विकास न्यास अध्यक्ष रहे रामपाल शर्मा का भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद सुभाष बहेडि़या से मुकाबला होगा। 51 वर्षीय शर्मा ने वर्ष 2013 में मांडल विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गत विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने मांडल से पुरजोर दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने रामलाल जाट को टिकट दिया। शर्मा न्यास अध्यक्ष के साथ ही सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष भी रहे है। वर्तमान में वे जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष भी है। वे पार्टी में विभिन्न पदों पर काम कर चुके है।

जयपुर ग्रामीण - कृष्णा पूनिया
राजसमंद - देवकीनंदन गुर्जर

भीलवाड़ा - रामपाल शर्मा
अजमेर - रिजु झुनझुनवाला

श्रीगंगानगर - भरतराम मेघवाल
झालावाड़-बांरा - प्रमोद शर्मा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग