28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ 7 सितंबर को मनाएगी राजस्थान कांग्रेस, जिलाध्यक्ष पेश करेंगे सुबूत

Bharat Jodo Yatra First Anniversary : राजस्थान कांग्रेस प्रदेश भर में 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाने जा रही है।

2 min read
Google source verification
congress.jpg

Congress

Bharat Jodo Yatra First Anniversary : राजस्थान कांग्रेस प्रदेशभर में 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाएंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर 7 सितंबर यानि कल बुधवार को पैदल यात्राएं निकाली जाएगी। बुधवार को राजधानी जयपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों पर शाम 5 से 6 बजे कांग्रेस नेता पैदल यात्राएं निकालेंगे। पैदल यात्रा के बाद सभाएं करेंगे। जयपुर में होने वाली पैदल यात्रा और सभा में राजधानी के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों के अलावा सीएम अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी जिलाध्यक्षों को सर्कुलर भेजकर 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाने के आदेश दिए हैं। सर्कुलर में पहली वर्षगांठ पर किए जाने वाले कार्यक्रमों सहित पूरा ब्योरा भी दिया है। प्रदेश कांग्रेस के पास संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लेटर भेजा था जिसमें हाईकमान के आदेशों का हवाला देते हुए भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर हर जिले में कार्यक्रम करने को कहा था। इसके बाद डोटासरा ने सर्कुलर जारी किया है।



डोटासरा ने कहा- विधानसभा-लोकसभा चुनावों में मिलेगा फायदा

राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जिलाध्यक्षों को भेजे गए सर्कुलर में भारत जोड़ो यात्रा का चुनावी फायदा होने का जिक्र किया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी। यात्रा की वजह से कर्नाटक चुनावों में पार्टी ने सत्ता में वापसी की। यात्रा का यह प्रभाव आगामी सभी राज्य स्तरीय और लोकसभा चुनावों पर भी पड़ेगा और हमारी सबसे पुरानी पार्टी के गौरव को बहाल करने का रास्ता साफ होगा।

यह भी पढ़ें - Parivartan Sankalp Yatra : सीएम गहलोत के बयान पर राजेन्द्र राठौड़ का तंज, बोले - देखना जनता तोड़ेगी कुर्सी

जिले में प्रदेश स्तर के नेताओं को मिली जिम्मेदारी

भारत जोड़ो यात्रा के जिलों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। हर जिले में एक वरिष्ठ नेता की ड्यूटी लगाई गई है। इन कार्यक्रमों में भारत जोड़ो यात्रा की ज्यादा से ज्यादा फोटो और वीडियो का उपयोग करने के लिए भी कहा है।

हर जिलाध्यक्ष को पेश करना होगा सुबूत

राजस्थान के सभी जिलाध्यक्षों को वर्षगांठ पर किए गए कार्यक्रमों के सबूत उसी दिन शाम को प्रदेश कांग्रेस को भेजने होंगे। इस बारे में प्रदेश कांग्रेस एआईसीसी को रिपोर्ट भेजेगी।

यह भी पढ़ें - Parivartan Sankalp Yatra : गोगामेड़ी से चौथी परिवर्तन यात्रा का आगाज, राजस्थान की सबसे बड़ी समस्या पर ये क्या बोल गए गडकरी