Parivartan Sankalp Yatra : बीकानेर संभाग के जिले हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज मंगलवार को भाजपा की चौथी परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाया। परिवर्तन संकल्प यात्रा 18 दिन में 2128 किमी चलेगी और करीब 50 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। गोगामेडी पहुंचने के बाद नितिन गडकरी ने गोगाजी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद स्थानीय स्कूल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज किसान की सबसे बड़ी समस्या खेत की सिंचाई है। खेत को पानी मिलना है। किसानों को पानी मिलेगा तो सिंचाई सहीं से कर सकेगा। सिंचाई करने से उसको दोगुना लाभ होगा। किसान समृद्ध और संपन्न होगा। राजस्थान में पानी की कमी है।
नितिन गडकरी ने कहा, सन 1970 से पानी के लिए योजना का काम अटका था। पूरा कैनाल टूट गया था। इंदिरा कैनाल का कंक्रीटीकरण करने से किसानों को अधिक पानी मिल रहा है, राजस्थान के 8 जिलों में पानी पहुंच रहा है। 1965 से जो मामला 2021 तक नहीं सुलझा। पानी को लेकर पंजाब से समझौता कराया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।