
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
जैसलमेर के रामदेवरा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के तीसरे चरण की परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। एक आमसभा में सम्बोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने ऐलान किया कि, इस बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। राजस्थान वीरों की भूमि है। पीएम नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया, जिस वजह से भारत चांद पर पहुंच गया। देश को वैज्ञानिकों पर गर्व है। आज भारत को दुनिया सुनती है। भारत का सम्मान बढ़ा है। भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा। उन्होंने आगे कहाकि अर्थव्यवस्था में भारत अभी पांचवे नम्बर पर है। परिवर्तन संकल्प यात्रा का मकसद जनता से सीधे संवाद करना है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस देश में मंगलयान और चंद्रयान की सफल लॉन्चिंग और लैंडिंग हो रही है, वहां कांग्रेस का ‘राहुल यान’ पिछले बीस साल से लांच हो नहीं पा रहा है। इस अवसर पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ समेत कई नेता मौजूद थे।
कांग्रेस के लोगों ने साध रखी है चुप्पी
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा इन्हीं के गठबंधन DMK ने सनातन धर्म पर चोट पहुंचाई और कांग्रेस के लोगों ने चुप्पी साध रखी है। मैं अशोक गहलोत से पूछता हूं कि आप क्यों नहीं बोलते? सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे क्यों नहीं बोलते कि सनातन धर्म के बारे में उनकी सोच क्या है?।
बाबा रामदेव समाधि स्थल राजनाथ सिंह ने किया पूजा अर्चना
परमाणु शक्ति नगरी पोकरण के पास रामदेवरा से शुरू हो रही तीसरी परिवर्तन यात्रा 18 दिनों में 2,57,4 किमी चलेगी। यह यात्रा जोधपुर संभाग, अजमेर और नागौर जिलों की 51 विधानसभाओं क्षेत्रों में जाएगी। इस यात्रा का समापन जोधपुर में होगा। भाजपा की परिवर्तन यात्राओं में यह यात्रा सबसे लंबी होगी। यात्रा के आगाज से पूर्व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बाबा रामदेव समाधि स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना किया।
यह भी पढ़ें - Parivartan Yatra : भाजपा की पहली परिवर्तन यात्रा कल से, जेपी नड्डा दिखाएंगे हरी झंड़ी, 1854 किमी तय करेगी कुल सफर
यह भी पढ़ें - Parivartan Yatra : सत्ता में लौटने के लिए 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' का आगाज़, जेपी नड्डा बोले 'अब और नहीं सहेगा राजस्थान'
Updated on:
04 Sept 2023 02:42 pm
Published on:
04 Sept 2023 01:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
