22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sawai Madhopur / Parivartan Yatra : सत्ता में लौटने के लिए ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ का आगाज़, जेपी नड्डा बोले ‘अब और नहीं सहेगा राजस्थान’

Parivartan Yatra : सत्ता में लौटने के लिए ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ का आगाज़, जेपी नड्डा बोले ‘अब और नहीं सहेगा राजस्थान’

BJP Parivahan Yatra : सवाई माधोपुर के रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर से आशीर्वाद लेकर सत्ता में लौटने के लिए आज शनिवार को 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' का आगाज़ हुआ। इस अवसर पर जेपी नड्डा बोले 'अब और नहीं सहेगा राजस्थान'।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Sep 2023, 4:07 PM IST

j_p_nadda.jpg

BJP First Parivartan Yatra : विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान भाजपा मिशन मोड पर है। सत्ता में लौटने के इसी क्रम में अब 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' का आगाज़ हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सवाई माधोपुर के रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेश जी की पावन धारा से यात्रा के पहले चरण का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व सीएम और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित कोर कमेटी के सदस्य और कुछ केंद्रीय मंत्री शामिल होने पहुंचे हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवर्तन संकल्प यात्रा रवाना करने के लिए रखी गई जनसभा को संबोधित किया और गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब लूट, भ्रष्टाचार, हत्याचार और कुशासन है। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अब और नहीं सहेगा राजस्थान।



देश को परिवारवाद से बचाना है

नड्डा ने अपने भाषण में लाल डायरी के कथित भ्रष्टाचार और प्रतापगढ़ में महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आज देश को मोदी की जरूरत है। देश को परिवारवाद से बचाना है। भाई-भतीजा बात की सोच से बाहर निकालकर देश को आगे बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें - जब कांग्रेस के गौरव गोगोई का BJP की वसुंधरा राजे से हुआ आमना-सामना, जानें फिर क्या हुआ

राजस्थान की कांग्रेस सरकार जनता से कोई सरोकार नहीं

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार दिल्ली के आकाओं को खुश करने और उनतक पैसे पहुंचाने का काम कर रही है, उसे जनता से कोई सरोकार नहीं है। वो इसलिए मोदी को हटाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें देश से ज़्यादा परिवार की चिंता है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बार-बार राहुल गांधी को लांच-रिलांच करते हैं। लालू को तेजस्वी, ममता को अपने भतीजे की चिंता, ठाकरे को अपने परिवार की चिंता है।

गहलोत सरकार पर हमलावर रहीं वसुंधरा

परिवर्तन संकल्प यात्रा की जनसभा में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी गहलोत सरकार पर हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के राज में विकास ठप्प हो गया है। उन्होंने ईआरसीपी का ज़िक्र करते हुए कहा कि ईआरसीपी का काम हमने करने की सोची थी। आमने ही वर्ष 2005 में मध्य प्रदेश सरकार से समझौता किया था। लेकिन फिर हमारी सरकार चली गई और ये काम रुक गया। अब कांग्रेस सरकार इसे विवादित बना रही है। सरकार काम ही नहीं करना चाहती। गहलोत साब पहले भी सो रहे थे, अब भी सो रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election : राजस्थान भाजपा उम्मीदवार की लिस्ट कब आएगी? राजेन्द्र राठौड़ ने किया खुलासा