6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान की बेटियों के लिए स्टेट क्रिकेट टीम में शामिल होने का सुनहरा मौका, यहां पढ़ें कब-क्या करना होगा?

सीनियर वीमेन चयन ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाडियों को आरसीए अकादमी पर दिनांक 19 सितम्बर को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nakul Devarshi

Sep 15, 2016

राजस्थान क्रिकेट संघ आगामी महत्वपूर्ण घरेलू क्रिकेट सत्र में सीनियर विमेंस राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राज्य सीनियर विमेंस टीम के संभावितों के चयन हेतु ओपन चयन ट्रायल का आयोजन करेगा।

राजस्थान क्रिकेट संघ सचिव सुमेंद्र तिवारी के अनुसार आगामी दिनांक 19 सितम्बर को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम स्थित आरसीए अकादमी मैदान पर राज्य सीनियर विमेंस टीम के संभावितों के चयन के लिए ओपन चयन ट्रायल आयोजित की जायेगी। ओपन चयन ट्रायल में राज्य के समस्त जिला क्रिकेट संघो से कोई भी प्रतिभावान वीमेन खिलाडी भाग लेंगी।

सीनियर वीमेन चयन ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाडियों को आरसीए अकादमी पर दिनांक 19 सितम्बर को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा व आवश्यक प्रमाण पत्र जैसे मूल निवास प्रमाण पत्र व जन्म दिनांक प्रमाण पत्र की ओरिजनल ( मूल ) कॉपी लाना आवश्यक है।

साथ ही चयन ट्रायल के लिए आने वाली खिलाडियों को आरसीए द्वारा कोई को TA-DA नहीं दिया जायेगा व उन्हें अपनी यात्रा व ठहरने की व्यवस्था भी स्वयं के स्तर पर करनी होगी।

ये भी पढ़ें

image