Jaipur Triple Murder Case : जयपुर में 29 नवंबर को आरोपी शिव प्रताप सिंह ने घर में घुसकर 2 बच्चों और उनकी मां की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। इसके बाद शरीर पर जगह – जगह चाकू से वार किए। तीनों की बॉडी पर दर्जनों घाव के निशान मिले। इस जघन्य हत्याकांड ने हर किसी को हिला कर रख दिया। खुद को मास्टरमाइंड समझने वाला और पुलिस को चुनौती देने वाला हत्यारा जरा सी लापरवाही से पकडा गया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और वहां से कम से कम दो से तीन दिन की रिमांड मांगी जाएगी।