
pic
Dausa News : वाहन चोरों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर चोरों ने फायरिंग कर दी। पीछा कर रहे एक पुलिसकर्मी के सिर में गोली धंस गई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच चोर बाजरे की फसल के बीच छुप गए हैं। आसपास के गांव वाले और पुलिस टीम उनको तलाश कर रही है। दरअसल आज सवेरे दौसा जिले के दुब्बी इलाके में यह घटना हुई है। सूचना मिली कि दो वाहन एक बाइक को चुरा ले गए। तड़के इस सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई।
पुलिस को पता चला कि गांवों में होते हुए चोर शहर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उनका पीछा किया तो कुछ दूरी पर चोर दिखाई दे गए। बाइक सवार पुलिस वालों ने उनको रोकने के लिए ललकारा तो उनमें से एक ने पुलिस वाले को गोली मार दी। चोर फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। दरअसल दौसा जिले के सदर थाना इलाके में स्थित कालाखोह गांव की यह पूरी घटना है। गांव में आज सवेरे वाहन चोरों के आने के बारे में सूचना मिली थी।
उनका पीछा सदर थाने के पुलिसकर्मी प्रहलाद सिंह और उनके साथी कर रहे थे। इस दौरान प्रहलात सिंह को गोली मार दी गई। प्रहलाद के सिर में गोली लगी है। उनको गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसपी वंदिता राणा और उनकी टीम आरोपियों की तलाश में आकाश पाताल एक करने में लगे हुए हैं। पूरे जिले की पुलिस हमलाव करने वालों की तलाश कर रही है। अलग अलग टीमों को पूरे शहर में लगाया गया है। एसपी वंदिता राणा सवेरे से खुद फील्ड में हैं।
Published on:
23 Aug 2023 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
