30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में अब बंद नहीं होगी लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन, विधानसभा में बिल हुआ पास; मिलेंगी ये सुविधाएं

Rajasthan Fighters of Democracy Honour Bill: देश में 50 साल पहले आपातकाल के दौरान जेल जाने वालों की पेंशन अब राज्य में किसी भी दल की सरकार विधानसभा की अनुमति बिना बंद नहीं कर पाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 22 Mar 2025, 7:37 AM IST

Rajasthan-VidhanSabha

राजस्थान विधानसभा। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। देश में 50 साल पहले आपातकाल के दौरान जेल जाने वालों की पेंशन अब राज्य में किसी भी दल की सरकार विधानसभा की अनुमति बिना बंद नहीं कर पाएगी। विधानसभा ने शुक्रवार को बहस के बाद राजस्थान लोकतंत्र के सेनानियों का सम्मान विधेयक 2024 पारित कर दिया है।

विधेयक के अनुसार आपातकाल में 30 दिन जेल में रहने वालों को 20 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन तथा उपचार और रोडवेज में यात्रा सुविधा मुफ्त होगी। इनकी मौत के बाद पति या पत्नी को भी पेंशन मिलेगी। करीब 1100 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान राशि और सुविधाओं के लिए अभी 40 करोड़ रुपए बजट दिया जाएगा।

सत्तापक्ष के सदस्यों ने सुनाई 50 साल पुरानी दास्तां

इस दौरान विपक्ष ने विरोध किया व कुछ मिनट बहिर्गमन किया, वहीं सत्तापक्ष के सदस्यों ने आपातकाल की 50 साल पुरानी दास्तां सुनाई। सत्तापक्ष के कालीचरण सराफ व अतुल भंसाली के संशोधन प्रस्तावों पर विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने जवाब दिया कि नियमों में प्रावधान कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: बैकफुट पर भजनलाल सरकार: भू-राजस्व बिल का BJP विधायकों ने किया विरोध, सिलेक्ट कमेटी को भेजा गया; कांग्रेस का वॉकआउट

यह भी पढ़ें: हीरापुरा टर्मिनल शुरू करने से पहले बड़ा फैसला, जयपुर में दौड़ेंगी 700 नई मिनी बसें