
Rajasthan District News: जयपुर। गंगापुर सिटी जिले समाप्त करने से संबंधित विवाद हाईकोर्ट पहुंचने लगे हैं। गंगापुर सिटी जिला समाप्त होने के खिलाफ याचिका दायर हो चुकी और उसकी कॉपी राज्य सरकार को मिल चुकी है। आने वाले सप्ताह में सुनवाई की तारीख तय हो सकती है। याचिका दायर होने के कारण 8 जनवरी की महापंचायत भी स्थगित कर दी गई है।
जिले समाप्त होने के निर्णय को लेकर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में केविएट दायर कर रखी है, जिसके कारण याचिका दायर होने पर राज्य सरकार को सुने बिना हाईकोर्ट से एकपक्षीय आदेश नहीं हो सकता।
इस बीच गंगापुर सिटी जिला समाप्त होने के खिलाफ विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष तथा विधायक रामकेश मीना व सात अन्य लोगों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
याचिका में कहा कि रामलुभाया कमेटी की सिफारिश के आधार पर वर्ष 2023 में जिला बनाया गया। याचिका में राजनीतिक द्वेष के कारण जिला समाप्त करने का आरोप लगाया गया है।
साथ ही, कहा कि जिला समाप्त होने से स्थानीय विकास प्रभावित होगा। ऐसे में जिला समाप्त किए जाने की अधिसूचना को रद्द किया जाए और गंगापुरसिटी का जिले का दर्जा बहाल किया जाए।
उधर, जिले समाप्त होने को लेकर कई जगह से विरोध शुरू होने की जानकारी आ रही है। आने वाले दिनों में विरोध और तेज हो सकता है।
Updated on:
6 Jan 2025, 7:26 AM IST
Published on:
6 Jan 2025, 7:23 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.