24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी को बड़ा झटका, 107 कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan congress

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के बीच घमासान दिनों-दिन तेज होता जा रहा है। हर दल अपने को मजबूत करने में जुटा हुआ है। वहीं, चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा सिविल लाइंस मंडल महामंत्री राजेश मेहता के नेतृत्व में गुरुवार को 107 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। गौरतलब है कि इससे पहले वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी, उषा पूनियां, मानवेंद्र सिंह और प्रतिभा सिंह भी भाजपा छोड़ चुके है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और जयपुर शहर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में भाजपा के सिविल लाइंस मंडल महामंत्री राजेश मेहता समेत 107 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

इनमें प्रमुख रूप से रवि शर्मा, भंवर सिंह चौहान, अमित राठी, विक्रम सिंह, मनमोहन शर्मा, भंवर सिंह शेखावत, जितेंद्र शर्मा, नीतू शर्मा, सिद्धार्थ जैन, नरेश जैन, शरद शर्मा, सुरेंद्र सिंह राजावत, जितेंद्र सैनी, आदि शामिल थे। इस अवसर पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है उनका मान सम्मान और काम करना हमारी जिम्मेदारी है, आने वाले समय में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो जनहित में नीतियां बनाकर कांग्रेस आप सभी लोगों की भूमिका तय करके आप लोगों का सम्मान सुरक्षित रखेगी।

कांग्रेस में शामिल हुए सिविल लाइंस मंडल महामंत्री राजेश मेहता ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री अरुण चतुर्वेदी और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में हमने खाचरियावास के संघर्ष को देखते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। हम सब भाजपा को हराने का संकल्प लेकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।