2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहकारिता मंत्री अजय किलक ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया गलत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Rajasthan Ka Ran

जयपुर। सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में किसानों की आत्महत्या के सवाल पर घिर गए। किलक से जब पूछा गया कि कितने किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है तो किलक ने जवाब दिया कि इस तरह का कोई आंकड़ा सरकार के पास नहीं है। बाद में वे संभले और कहा कि सहकारिता बैंकों के कर्ज की वजह से किसी ने आत्महत्या नहीं की।

किलक ने राहुल गांधी के एमएसपी को लेकर दिए गए बयान को पूर्णतया गलत बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एमएसपी का लाभ नहीं मिल रहा है ये झूठ है। स्वतंत्रता के बाद पहली बार 9 फसलों की खरीद की गई है और अब तक 12 हज़ार करोड़ की फसलें खरीदी जा चुकी हैं, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय केवल 1122 करोड़ की फसल खरीदी गई थी।

उन्होंने दावा किया आने वाले दिनों में हम 17 हज़ार करोड़ की फसलें खरीद चुके होंगे, ये आज़ादी के बाद सर्वाधिक खरीद है। किलक ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा और कहा कि वो पहले ये आकलन कर लें कि उन्होंने क्या किया। कांग्रेस हर बार कर्ज़ माफी की बात करती है, फिर वो खुद कर्ज माफ करके क्यों नहीं करके गए।


पहली बार बड़े किसानों का कर्ज हुआ माफ
किलक ने कहा कि राहुल गांधी बोले कि किसानों ने सरकार से कर्ज माफ करने की मांग की, लेकिन सरकार कभी ऋण माफ नहीं किया है, ये झूठ है। हमने किसानों का 50 हज़ार तक का कर्जा माफ किया है। पहली बार ऐसा हुआ है, जब लघु—सीमां के साथ—साथ बड़े किसानों का भी भूमि के हिसाब से कर्ज माफ किया गया है।

टीएसपी क्षेत्र में भी पहली बार ऋण माफी की है, 9 जिलों को इसका लाभ मिला है। अभी भी ऋण माफी के प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। 52 हजार 059 किसानों को 320 करोड़ का बीमा लाभ मिला है, जबकि प्रीमियम 245 करोड़ मिला था। ऋण पर अनिवार्य रूप से बीमा करवा रहे हैं। बीजेपी पहली सरकार है जिसमें 70 हज़ार करोड़ से ज्यादा का फसली ऋण दे चुके हैं जबकि कांग्रेस ने 24 हज़ार करोड़ का ऋण दिया था।

पार्टी पहले छोड़ते
किलक ने घनश्याम तिवाड़ी, उषा पूनियां, मानवेंद्र सिंह और प्रतिभा सिंह के पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा कि अगर वे 4 साल पहले छोड़ते और किसानों के लिए छोड़ते। अब कोई मतलब नहीं है। बेनीवाल के आरोपों पर उन्होंने कहा कि सर्वाधिक खरीद नागौर जिले में हुई है।