5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO कर देगा हैरान, कांग्रेस नेता ने नाक रगड़वाकर हुई शर्मिंदगी का ऐसे लिया ‘बदला’

Rajasthan Election 2018: https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Rajasthan Election 2018: Misbehave with Dungarpur Congress leader

डूंगरपुर।

वाहन से कीचड़ उछलने पर पूर्व जिला प्रमुख भगवती लाल रोत से जमीन पर नाक रगड़वाने के मामला सुर्खियों में आने के बाद इस कृत्य में लिप्त चार जनों ने बुधवार शाम अपने गांव भेमई में मोतबिरों और ग्रामीणों के बीच रोत के पैर छूए और नाक रगड़कर माफी मांगी।

गौरतलब है कि डूंगरपुर जिले के भेमई-झोंसावा गांव में मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की सभा में जा रहे पूर्व जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत की गाड़ी से कीचड़ उछलने से गुस्साए लोगों ने रोत से जमीन पर नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई थी।

विवाद बढऩे पर संबंधित लोग घबरा गए। ग्रामीणों ने विवाद शांत करने के लिए रोत से रात को बात कर माफी मांगी और उन्हें गांव आने का न्योता दिया। इस पर बुधवार शाम को रोत भेमई गांव पहुंचे। चारों के माफी मांगने के बाद रोत ने भी उन्हें माफ कर दिया।

इससे पहले मंगलवार को विवाद उठने पर रात में भी गांव के मोतबिरों ने चारों को चौराहे पर बुलाकर जमकर फटकार लगाई और माफी मंगवाई थी और इसका वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

ग्रामीणों का कहना..
- पूर्व जिला प्रमुख की कोई गलती नहीं थी। फिर भी उन्होंने माफी मांगी इसके बावजूद उनसे इस तरह का व्यवहार पूरे गांव के लिए शर्मनाक था। इसलिए आज उन चारों से भी उसी तरह माफी मंगवाई।
कुराभाई, ग्रामीण

- इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पूर्वजिला प्रमुख ने कोई कार्रवाई नहीं की, यह उनका बड़प्पन है। घटना से गांव व समाज शर्मींदा हुआ है। उसी की भरपाई के लिए रोत को आज गांव में आमंत्रित कर सार्वजनिक रूप से चारों लोगों से माफी मंगवाई।
नारायण पाटीदार, ग्रामीण

रात्रि में ही पूरे गांव से घटना को दु:खद मानते हुए खेद व्यक्त किया था। चारों लोगों ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई थी। रात्रि में ही रोत से मिलने जाने वाले थे, लेकिन बाद में उन्हें गांव में आमंत्रित करना तय किया।
-शिवशंकर पाटीदार, भेमई

कुवैत में रोजगाररत हैं चारों
पूर्वजिला प्रमुख से नाक रगड़वाने वाले चारों लोग कुवैत में रोजगाररत हैं तथा कुछ दिनों पहले ही गांव आए थे। वे पूर्वजिला प्रमुख से परिचित भी नहीं थे। सूत्र बताते हैं कि खाड़ी देशों में गलती पर इसी अंदाज में माफी मंगवाई जाती है। चारों लोगों ने वही तरीका यहां अपनाने की कोशिश की, लेकिन बाद में गांव-समाज में चहुंओर विरोध होने पर उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ।