20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer South Assembly Constituency: इस सीट पर बीजेपी ने 1980 में ही हिला दी थी कांग्रेस की नीव, 4 बार ही ‘हाथ’ को मिली है जीत

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इस साल दिसबंर तक राज्य में चुनाव होने हैं। इस चुनाव में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और सत्तारुढ़ कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Oct 02, 2023

Ajmer South Assembly Constituency

Rajasthan Assembly Election 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इस साल दिसबंर तक राज्य में चुनाव होने हैं। इस चुनाव में भाजपा और सत्तारुढ़ कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फिर से सत्ता में आने के लिए बड़े कदम उठा रहे हैं। बता दें कि राज्य में साल 1998 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही सत्ता बदलती रही है। एक बार कांग्रेस की सरकार बनती है तो दूसरी बार बीजेपी की। ऐसा पिछले विधानसभा चुनाव तक होता आ रहा है। लेकिन इस बार गहलोत सत्ता में फिर से वापसी करने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहे हैं।

'दक्षिण अजमेर सीट' Ajmer South Assembly Constituency पर नजर डाले तो बीजेपी ने साल 1980 में कांग्रेस की नीव हिला दी थी। इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कैलाश चंद्र मेघवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी राम बाबु शुभम को 3506 वोट के अंतर से हराया था। कैलाश चंद्र को 24343 वोट मिले थे जबकि राम बाबु को 20843 वोट मिले थे। इसके बाद साल 1985 के चुनाव में कांग्रेस के राज कुमार जयपाल ने बीजेपी के कैलाश मेघवाल को हरा दिया था। इसके बाद 1990 और 1993 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाया था। जबकि 1998 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ललित भाटी ने बीजेपी के श्री किशन सोंगरा को हराकर इस सीट पर अपना कब्जा जमाया था।

इसके बाद साल 2003 से अजमेर दक्षिण सीट पर बीजेपी जीतती आ रही है। इस सीट पर अनीता भदेल लगातार 2003, 2008, 2013, और 2018 में जीत रही हैं। अनीता ने 2003 के विधानसभा चुनाव में ललित भाटी को हराया था। साल 2008 के विधानसभा चुनाव में राजकुमार जयपाल को 19306 वोटों के अंतर से हराया था। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने कांग्रेस के हेमंत भाटी को 23158 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की अनीता ने हेमंत भाटी को 5700 वोटों के अंतर से हराकर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। सीट पर 14 बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चार बार जबिक बीजेपी ने 7 बार जीत दर्ज की है।