8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 43 उम्मीदवारों को दिया टिकट, देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan congress candidates second list : राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रविवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

2 min read
Google source verification
rajasthan election 2023 congress releases second list of candidates

Rajasthan congress candidates second list : जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रविवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। कांग्रेस अब तक दो सूचियों में 76 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। दूसरी लिस्ट में तीन निर्दलीय को भी टिकट मिला है। पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत सीट से मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा इस लिस्ट में कई मंत्री के नाम भी शामिल हैं। दूसरी सूची में तीन महिलाओं को भी टिकट मिला है। महिलाओं में शकुंतला रावत, नसीम अख्तर और सुशीला डूडी को टिकट मिला है।

पार्टी ने बीकानेर पश्चिम से बीडी कल्ला, अंता से प्रमोद जैन भाया, सिविल लाइंस से प्रतापसिंह खाचरियावास, आदर्श नगर से रफीक खान,किशनपोल से अमीन कागजी, निम्बाहेड़ा से उदयलाल आंजना,केकड़ी से रघु शर्मा, पुष्कर से नसीम अख्तर इंसाफ,मांडल से रामलाल जाट, नोखा से सुशीला डूडी,रामगढ़ से जुबैर खान, बानसूर से शकुंतला रावत,वैर से भजनलाल जाटव, लालसोट से परसादी लाल मीणा,फतेहपुर से हाकम अली, दूदू से बाबूलाल नागर को टिकट दिया है।

एक दिन पहले जारी की थी 33 उम्मीदवारों सूची
कांग्रेस ने एक दिन पहले शनिवार को कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी सहित प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं के टिकटों का ऐलान किया है। पहली सूची में किसी भी विधायक का नाम नहीं काटकर पुराने चेहरे ही रिपीट किए।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में भी टिकट वितरण पर नाराजगी, विप्र कल्याण बोर्ड चेयरमैन ने दिया इस्तीफा

यहां देखें पूरी सूची
सादुलशहर-जगदीश चंद्र जांगिड़
करणपुर-गुरमीत सिंह कुनर
सूरतगढ़ - डूंगर राम गेदर
हनुमानगढ़-विनोद कुमार चौधरी
खाजूवाला-एससी - गोविंद राम मेघवाल
बीकानेर पश्चिम - डॉ. बुलाकी दास कल्ला
नोखा - सुशीला डूडी
सरदारशहर-अनिल कुमार शर्मा
झुंझुनूं-बृजेन्द्र सिंह ओला
नवलगढ़-डॉ. राजकुमार शर्मा
फ़तेहपुर-हाकम अली
नीमकाथाना - सुरेश मोदी
कोटपूतली-राजेन्द्र सिंह यादव
दूदू-एससी - बाबू लाल नगर
सिविल लाइन्स - प्रताप सिंह खाचरियावास
किशन पोल - अमीन कागज़ी
आदर्श नगर - रफीक खान
बस्सी-एसटी - लक्ष्मण मीना
बानसूर - शकुंतला रावत
रामगढ़-जुबेर खान
डीग-कुम्हेर-विश्वेन्द्र सिंह
वैर-एससी-भजन लाल जाटव
राजाखेड़ा-रोहित बोहरा
महुवा-ओम प्रकाश हुडला
दौसा-मुरारी लाल मीना
लालसोट-एसटी - परसादी लाल मीना
खंडार (एसी)- अशोक बैरवा
पुष्कर-नसीम अख्तर इंसाफ
केकड़ी- रघु शर्मा
नावां- महेंद्र चौधरी
सोजत (एससी)- निरंजन आर्य
मारवाड़ जंक्शन- खुशवीर सिंह
बाड़मेर- मेवाराम जैन
सांचौर - सुखराम विश्नोई
सिरोही- संयम लोढ़ा
खेरवाड़ा (एसटी)- डॉ. दयाराम परमार
मावली- पुष्कर लाल डांगी
सलूंबर (एसटी)- रघुवीर सिंह मीणा
घाटोल (एसटी)- नानालाल निमामा
बांसवाड़ा (एसटी)- अर्जुनसिंह बामनिया
निम्बाहेड़ा- उदय लाल आंजना
मांडल- रामलाल जाट
अंता- प्रमोद जैन भाया