
rajasthan election 2023 : जयपुर। विधानसभा चुनाव में दागियों के साथ ही करोड़पति नेताओं की संख्या भी बढ़ रही है। इस बार 1875 में से 236 ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले लंबित होना बताया है, वहीं 651 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
करोड़पतियों में भाजपा के 160 व कांग्रेस के 149 उम्मीदवार हैं और इनमें से कांग्रेस के रफीक मंडेलिया और उदयलाल आंजना तथा भाजपा के प्रेम सिंह बाजौर अरबपति हैं, इसके विपरीत 8 उम्मीदवारों के पास कोई सम्पत्ति ही नहीं है। उधर, भाजपा के 42, कांग्रेस के 34, रालोपा के 24, आप के 15, सीपीएम के 12 व बसपा के 8 उम्मीदवार गंभीर अपराधों में आरोपी हैं। इसी श्रेणी में बीटीपी का एक उम्मीदवार भी शामिल है।
एडीआर व इलेक्शन वॉच की ओर से शनिवार को यहां सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे, सतीश कुमार, कमल टाक व मुकेश गोस्वामी ने प्रत्याशियों के शपथ पत्रों के विश्लेषण के आधार पर तैयार यह रिपोर्ट जारी की।
चूरू से कांग्रेस उम्मीदवार रफीक मंडेलिया सबसे ज्यादा धनी हैं। उनके पास 166 करोड़ की संपत्ति है। उनके बाद नीमकाथाना से बीजेपी उम्मीदवार प्रेम सिंह बाजौर हैं, जिनकी संपत्ति की कीमत 123 करोड़ है। तीसरे नबंर पर निंबाहेड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार और मंत्री उदयलाल आंजना हैं।
Published on:
19 Nov 2023 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
