6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Assembly Election 2023 : गहलोत सरकार ने 40 लाख युवाओं को दिया धोखा, फिर भी मांग रहे हैं मौका : अमित शाह

Rajasthan Vidhan Sabha Election 2023 : राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। सरकार किस पार्टी की बनेगी इसका पता 3 दिसंबर को पता चलेगा जब मतों की गिनती होगी। इसके लिए कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित अन्य दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि, मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अलवर जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Vidhan Sabha Election 2023

Rajasthan Vidhan Sabha Election 2023

Rajasthan Vidhan Sabha Election 2023 : राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। सरकार किस पार्टी की बनेगी इसका पता 3 दिसंबर को पता चलेगा जब मतों की गिनती होगी। इसके लिए कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित अन्य दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि, मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अलवर जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, गहलोत सरकार ने राजस्थान के 40 लाख युवाओं को धोखा दिया है। अगर हमारी डबल इंजन सरकार आएगी तो हम भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे डालेंगे। इतने सारे पेपर लीक होने के बाद भी सीएम गहलोत जी कह रहे हैं कि मुझे एक मौका और दीजिए। गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है और राजस्थान में अपने वोट बैंक के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी हो जाएंगे भाजपा के इंजन फेल: सचिन पायलट

"प्रदेश में तुष्टीकरण चरम पर है। कन्हैया लाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई, हिंदू त्योहारों के दौरान धारा 144 लगा दी गई, राम दरबार पर बुलडोजर चला और हर जगह सांप्रदायिक दंगे हुए। भाजपा सरकारें सांप्रदायिक दंगे नहीं होने देतीं।" शाह ने लोगों से भाजपा की डबल इंजन सरकार के लिए वोट करने की अपील की और सुनिश्चित किया कि यह राजस्थान को दंगा मुक्त राज्य बनाएगी।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Congress Manifesto: जारी हुआ कांग्रेस का घोषणा पत्र, 50 लाख के बीमा सहित जानें क्या हैं बड़ी घोषणाएं

लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के काले कारनामे
शाह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधने के लिए 'लाल डायरी' का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें गहलोत सरकार के सभी काले कारनामे और राज्य में हुए भ्रष्टाचार का ब्योरा है। शाह ने आगे कहा कि जो सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है वह आपके लिए कुछ भी अच्छा नहीं कर सकती।

जुलाई में विधानसभा में बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा द्वारा 'लाल डायरी' प्रदर्शित की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि इसमें गहलोत के अवैध लेनदेन सहित कांग्रेस सरकार के वित्तीय कारनामों का विवरण है। मुख्यमंत्री ने गुढ़ा के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने पेपर लीक मामले को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर भाजपा सरकार सत्ता में आई तो भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।