9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कुशलगढ़ सीट पर सबसे अधिक वोटिंग, सबसे कम का नाम जानकर चौंकेंगे

Rajasthan Highest Voting : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का अपडेट वोटिंग आंकड़ा राजस्थान चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। इस वोटिंग आंकड़े में राजस्थान में नम्बर-1 कुशलगढ़ विधानसभा सीट रही। जहां सबसे अधिक वोटिंग हुई पर सबसे कम वोटिंग जिस विधानसभा सीट पर हुई उसका नाम जानकर चौंक जाएंगे।

2 min read
Google source verification
ece_1.jpg

Rajasthan Highest Voting

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में सबसे अधिक वोटिंग में कुशलगढ़ विधानसभा पूरे प्रदेश में नम्बर-1 पर आया है। यहां मतदाताओं ने सर्वाधिक 88.13 फीसद मतदान कर रिकॉर्ड बनाया है। यहां 2018 में 86.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। पोकरण विधानसभा क्षेत्र में इस बार 87.79 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां वर्ष 2018 के चुनाव में 87.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। तिजारा में पिछली बार के 82.08 प्रतिशत के मुकाबले इस बार 86.11 प्रतिशत मतदान हुआ। पोकरण, कुशलगढ़ और तिजारा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक महिलाओं ने क्रमशः 88.23 प्रतिशत, 87.54 प्रतिशत और 85.45 प्रतिशत मतदान किया। सबसे कम गढ़ी में 75.57 फ़ीसदी मतदान रहा। अब 3 दिसम्बर को मतगणना होगी।



राजस्थान में 75.45 प्रतिशत मतदान

राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 - प्रदेश में इस विधानसभा चुनाव में 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2018 में राजस्थान में 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में 0.73 प्रतिशत मतदान की बढ़ोतरी हुई। विधानसभा चुनाव- 2023 के कुल मतदान में पोस्टल बैलेट से हुआ 0.83 प्रतिशत मतदान भी शामिल है। अगर मतदान प्रतिशत की बात की जाए तो महिलाएं ने पुरुषों को पिछड़ दिया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रदेश में 25 नवम्बर को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : कई Hot Seats पर मतदान का प्रतिशत बढ़ने से बड़े नेता चिंतित, अब कौन जीतेगा बाजी चल रही है उधेड़बुन

EVM से कुल 74.62 प्रतिशत हुआ मतदान

राजस्थान में 25 दिसम्बर को EVM से कुल 74.62 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरुषों ने 74.53 प्रतिशत और महिलाओं ने 74.72 प्रतिशत मतदान किया। विधानसभा चुनाव- 2018 में प्रदेश में 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें पुरुषों ने 74.75 प्रतिशत और महिलाओं ने 74.67 प्रतिशत मतदान किया था।

सबसे कम मतदान इन विधानसभा क्षेत्रों में

आहोर विधानसभा क्षेत्र में EVM से सबसे कम 61.24 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 2018 में 61.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र में इस बार 61.29 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां वर्ष 2018 के निर्वाचन में 60.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। सुमेरपुर में पिछली बार के 60.89 प्रतिशत के मुकाबले इस बार 61.44 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : भाजपा-कांग्रेस ने 7 सीट पर खेला महिलाओं पर दांव, 6 में वोटिंग प्रतिशत गिरा, रिजल्ट का इंतजार



इनमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा

जोधपुर, टोडाभीम और बामनवास विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत सबसे कम क्रमशः 62.97 प्रतिशत, 63.22 प्रतिशत और 63.63 प्रतिशत रहा।

इन विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक बढ़ा मतदान प्रतिशत

बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 9.6 प्रतिशत, तारानगर में 7.65 प्रतिशत, आसपुर में 7.01 प्रतिशत मतदान में बढ़ोतरी हुई। वहीं, फलौदी में मतदान प्रतिशत में सबसे अधिक 7.15 प्रतिशत, हिंडौन में 6.10 प्रतिशत और जैसलमेर में 4.79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

थर्ड जेंडर डाले 348 वोट

इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश में ईवीएम से कुल 39211399 वोट पड़े। इनमें 18827294 वोट महिलाओं, 20383757 पुरुषों और 348 वोट थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने डाले।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : भाजपा करेगी बाड़ाबंदी, होटल में तय होगा सीएम का नाम