31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 : माली हूं राजस्थान के बगीचे की अच्छे से करूंगा देखभाल : सीएम गहलोत

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 : बालेसर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वह माली है और माली हमेशा बगीचे की अच्छी तरह से देखभाल करता है। मारवाड़ का चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए शेरगढ़ सहित सभी सीटों को जिताएं, विकास एवं स्वास्थ्य बीमा में राजस्थान नंबर वन है। गहलोत बुधवार को शाम शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बालेसर कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी मीना कंवर राठौड़ के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

2 min read
Google source verification
CM Ashok Gehlot

CM Ashok Gehlot

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 : बालेसर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वह माली है और माली हमेशा बगीचे की अच्छी तरह से देखभाल करता है। मारवाड़ का चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए शेरगढ़ सहित सभी सीटों को जिताएं, विकास एवं स्वास्थ्य बीमा में राजस्थान नंबर वन है। गहलोत बुधवार को शाम शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बालेसर कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी मीना कंवर राठौड़ के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री गहलोत ने आते ही सीधा माइक संभाल लिया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने 7 गारंटी योजनाएं शुरू की हैं। प्रत्येक महिला मुखिया को 10 हजार रुपए वार्षिक मिलेंगे, नरेगा में रोजगार बढ़ा दिया है, 400 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा, 40 लाख महिलाओं को मोबाइल बांटे हैं, सरकार बनने के बाद एक करोड़ महिलाओं को मोबाइल वितरण किए जाएंगे, शिक्षित बालिकाओं को लैपटॉप वितरण, साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की अब जमीन कुर्क नहीं होगी। गहलोत ने भाजपा सरकार कर जमकर निशाना साधते हुए कहां की अभी तो बाहर से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जाकर जनता को भड़का रहे हैं, 25 नवंबर के बाद आएंगे तब पता चलेगा कितनी बार जनता को संभालने आते हैं।

मैं तो माली हूं
मुख्यमंत्री गहलोत ने शेरगढ़ से मीना कंवर उमेद सिंह राठोड़ की जुगलबंदी चुटकी लेते हुए कहां की मैं तो माली हूं और माली हमेशा बगीचे को अच्छी तरह से सींचता है। राजस्थान का विकास और विशेष कर मारवाड़ की जनता का दुख दर्द सुनने एवं सर्वांगीण विकास के लिए मारवाड़ का मुख्यमंत्री बनेगा तभी सभी का भला होगा। इसलिए शेरगढ़ सहित मारवाड़ की सभी कांग्रेस की सीटों को जिताना है। मुख्यमंत्री गहलोत ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर विकास के लिए एक बार फिर कांग्रेस की सरकार को रिपीट करवाने में पूरी ताकत के साथ कांग्रेस को विजय बनाने का आह्वान किया।

इन्होंने किया संबोधित
मुख्यमंत्री के आने से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक मीना कंवर राठौड़, पीसीसी सदस्य उमेद सिंह राठौड़, पीसीसी सदस्य जबर सिंह गोगा देव, बालेसर प्रधान प्रतिनिधि विक्रम सिंह इंदा, शेरगढ़ प्रधान श्रवण सिंह जोधा, पूर्व प्रधान नेहा चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष रेवत राम सांखला, पूर्व प्रधान गीता मेघवाल, पूर्व राजकीय अधिवक्ता एडवोकेट बरकत खां मेहर , जगमाल सिंह गोगा देव सहित कई कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया।