18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव की बेला, भाजपा में ‘जॉइनिंग मेला’, रामगोपाल बैरवा, अशोक तंवर और पंकज मेहता सहित कई ने थामा कमल निशान

कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, चाकसू के पूर्व विधायक अशोक तंवर, कोटा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मेहता, टोंक के सोडा सरपंच छवि राजावत अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 11, 2023

विधानसभा चुनाव की बेला, भाजपा में 'जॉइनिंग मेला', रामगोपाल बैरवा, अशोक तंवर और पंकज मेहता सहित कई ने थामा कमल निशान

विधानसभा चुनाव की बेला, भाजपा में 'जॉइनिंग मेला', रामगोपाल बैरवा, अशोक तंवर और पंकज मेहता सहित कई ने थामा कमल निशान

विधानसभा चुनाव की बेला में भाजपा में 'जॉइनिंग मेला' चल रहा है। कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता भाजपा का दामन थाम रहे है। इस कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, चाकसू के पूर्व विधायक अशोक तंवर, कोटा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मेहता, टोंक के सोडा सरपंच छवि राजावत अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, झोटवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने सभी को पार्टी का दुपट्टा ओढाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।

जोशी ने कहा कि नारी सुरक्षा करने में कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से नाकाम रही। दौसा की घटना ने नारी मर्यादा को तार-तार कर दिया। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो सुरक्षा की उम्मीद भी किससे की जाए। राजस्थान की वीर भूमि में मीरा, पन्ना, रानी हाडा के इतिहास को कांग्रेस सरकार ने कंलकित किया है। आज कांग्रेस के राज में प्रतिदिन दुष्कर्म की घिनौनी वारदातें हो रही है, किसानों और युवाओं के साथ छलावा किया जा रहा है।

प्रदेश में भ्रष्टाचार घटनाएं रिकॉर्ड कायम कर रही हैं। इन सभी घटनाओं और कांग्रेस के जंगलराज से आहत होकर आज हाडौती से लेकर शेखावाटी तक और मेवाड से लेकर मेवात तक कांग्रेसी भाजपा परिवार में शामिल हो रहे है। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मंच पर जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकान्त भारद्वाज उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Dausa Rape Case: वसुंधरा राजे बोलीं- जब तक सरकार की विदाई नहीं होती, तब तक बेटी की चीखें कानों में गूंजती रहेगी

ये भी हुए शामिल

कार्यक्रम में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बृजराज कृष्ण उपाध्याय, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे कृष्णपाल सिंह चुंडावत, राजस्थान ब्राह्मण महासभा बाडमेर के जिला महामंत्री बजरंग पालीवाल, बाडमेर के पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबूलाल नामा, बाडमेर कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष चन्द्र सिंह चारण पारलू, वार्ड नंबर 64 पार्षद राजू अग्रवाल, वार्ड 15 के पूर्व पार्षद महादेव शर्मा, दिव्यांग अधिकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हेमन्त भाई गोयल, विधायक प्रत्याशी कविता शर्मा, पार्षद वार्ड 46 राम जानकी देवी सहित अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।