3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023 : एक ऐसा तिराहा भी…जहां लगती तीन विधानसभा, कभी ये भारी, कभी वो हारी

Rajasthan Election 2023 : राजधानी में एक तिराहा ऐसा भी है जहां तीन विधानसभा क्षेत्र लगते हैं। तिराहे पर कभी भाजपा भारी होती है तो कभी कांग्रेस। हालांकि, लोकसभा चुनाव में तिराहे पर भाजपा का दबदबा रहा है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Oct 17, 2023

bjpcongress.jpg

अश्विनी भदौरिया
जयपुर. Rajasthan election 2023 : राजधानी में एक तिराहा ऐसा भी है जहां तीन विधानसभा क्षेत्र लगते हैं। तिराहे पर कभी भाजपा भारी होती है तो कभी कांग्रेस। हालांकि, लोकसभा चुनाव में तिराहे पर भाजपा का दबदबा रहा है। पिछले दो चुनाव में इस तिराहे ने भाजपा के ही सांसद देखे हैं। हम बात कर रहे हैं खातीपुरा तिराहे की।

तिराहे से खातीपुरा की ओर जाने पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र लगता है। तिराहे से हसनपुरा की ओर चले तो सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र आता है। तिराहे से सिरसी रोड की ओर बढ़े तो झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र दिखाई देगा। विधानसभा चुनाव के लिहाज से अब तक दो प्रत्याशी भाजपा घोषित कर चुकी है। भाजपा और कांग्रेस के चार प्रत्याशियों का तिराहे को इंतजार है।

तिराहे पर कब किसका रहा दबदबा
वर्ष - भाजपा - कांग्रेस
2018 - 01 - 02
2013 - 03 - 00
2008 - 02- 01

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव के लिए भाकपा और बीटीपी ने घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट

ये भी जानें
- इस तिराहे पर न सिर्फ तीन विधानसभा लगती हैं बल्कि राजधानी के ग्रेटर नगर निगम और हैरिटेज नगर निगम की सीमाएं आकर भी मिलती हैं।
- इतना ही नहीं, इस तिराहे पर दो संसदीय क्षेत्र भी लगते हैं। जयपुर शहर सीट पर विद्याधर नगर और सिविल लाइन्स आते हैं और जयपुर ग्रामीण सीट में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र आता है।
- खास बात यह है कि झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में झोटवाड़ा ही नहीं आता है। यह विद्याधर नगर का हिस्सा है।

इनका नहीं हो रहा समाधान
अतिक्रमण: खातीपुरा बाजार और हसनपुरा रोड पर अतिक्रमण की मार है। इससे व्यापारी भी परेशान हैं। लेकिन, सीमा विवाद की वजह से सही तरह से कार्रवाई नहीं हो पाई।

ड्रेनेज सिस्टम: तिराहे से हसनपुरा की ओर जाने वाली सड़क पर ड्रेनेज सिस्टम ही नहीं है। वर्षों से जलभराव हो रहा है। लेकिन, इसका निस्तारण किसी भी जनप्रतिनिधि ने नहीं किया।

जाम: शाम को पीवीसी कर्नल होशियार सिंह तिराहे से खातीपुरा तिराहा और यहां से झोटवाड़ा रोड पर भी यही हाल। व्यापारियों का कहना है कि समय में साथ जाम बढ़ता ही जा रहा है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में भाजपा-कांग्रेस के लिए फिर बनेगा ‘आदर्श’ मुकाबले का केंद्र

कई व्यापारी ऐसे हैं जो रहते तो ग्रेटर निगम के वार्ड में हैं और उनके प्रतिष्ठान हैरिटेज में है। ऐसे में स्ट्रीट लाइट से लेकर कचरे की शिकायतों के निस्तारण में दिक्कत होती है।
वीरेंद्र सिंह शेखावत, पार्षद, ग्रेटर निगम

छह पार्षदों को भी व्यापार मंडल में जोड़ा है। इसमें पांच ग्रेटर नगर निगम और एक हैरिटेज नगर निगम के हैं। व्यापारियों की जो भी समस्याएं होती हैं, उनका निस्तारण करवाते हैं।
भवानी सिंह राठौड़, अध्यक्ष, खातीपुरा व्यापार मंडल