12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले गहलोत का बड़ा दांव, वसुंधरा खेमे के नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ

Amin Pathan joined congress: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रदेश में नेताओं के दल-बदल का सिलसिला जारी है। इस बीच बुधवार को भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल बीजेपी नेता अमीन पठान ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
2 min read
Google source verification
amin_pathan.jpg

Amin Pathan joined congress: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रदेश में नेताओं के दल-बदल का सिलसिला जारी है। इस बीच बुधवार को भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल बीजेपी नेता अमीन पठान ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जयपुर कांग्रेस वॉर रूम में कोटा से आने वाले बीजेपी नेता और बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे अमीन पठान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस दौरान अमीन ने कहा कि बीजेपी में सबका साथ, सबका विकास झूठा नारा है और मैं लंबे समय से पार्टी में अनदेखी झेल रहा था। इसके अलावा पठान ने कहा कि वह गहलोत सरकार के कामों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- राजस्थान चुनाव: महंत बालकनाथ ने फिर दिया विवादित बयान, तिजारा चुनाव को बताया 'भारत-पाक' का मैच

वसुंधरा खेमे के माने जाने वाले अमीन पठान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं पिछले 25 साल से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता, पार्षद, पूर्व में चेयरमैन और पदाधिकारी भी रहा हूं, लेकिन उस वक्त भाजपा का मकसद देश को जोड़ने का था। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा दिया था, लेकिन आज सच्चाई इससे बिल्कुल परे है। आज राजस्थान में 11 प्रतिशत अल्पसंख्य समुदाय को चुनाव में मौका नहीं दिया गया। ऐसा लगता है कि भाजपा अब केवल गुजरात के लोगों और उद्योगपतियों को बढ़ाने में लगी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान की इस सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच होगी सबसे दिलचस्प जंग, जानिए कैसे

पठान ने कहा कि भाजपा में आज एक तबके को बिल्कुल नजर अंदाज किया जा रहा है। इन सब बातों से आहत होकर मुझे ये फैसला करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अटलजी और भैरोसिंह के जमाने में एक दौर ऐसा भी था जब रमजान खान को धार्मिक नगरी पुष्कर से टिकट दिया जाता था, लेकिन आज भाजपा ने एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया है। जिस क्षेत्र में 80 प्रतिशत आबादी अल्पसंख्यकों की है, वहां भी किसी को भी मौका नहीं दिया गया। मुझे ऐसा लगता है कि भाजपा अपने विचारों से भटक गई है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत पांच साल में किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई बेहतरीन स्कीम लेकर आए हैं। उनके इन्हीं फैसलों को देखते हुए कांग्रेस से जुड़ने का निर्णय किया है।