10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Chunav 2023: टिकट की उम्मीद में बदली पार्टी, नहीं मिला तो जता रहे नाराजगी

Rajasthan Chunav 2023: विधानसभा चुनाव में टिकट की उम्मीद में कई कांग्रेसी नेता, ब्यूरोक्रेट्स और सामाजिक संस्थाओं के बड़े पदाधिकारी भाजपा से जुड़े, लेकिन टिकट नहीं मिला।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Nov 11, 2023

election

Rajasthan Chunav 2023: विधानसभा चुनाव में टिकट की उम्मीद में कई कांग्रेसी नेता, ब्यूरोक्रेट्स और सामाजिक संस्थाओं के बड़े पदाधिकारी भाजपा से जुड़े, लेकिन टिकट नहीं मिला। इससे वे इतने निराश हो गए कि उनकी सक्रियता फिलहाल ठंडी पड़ गई है। न तो पार्टी के साथ नजर आ रहे हैं और न ही प्रत्याशियों के साथ जुड़े हैं। इनमें कांग्रेस का हाथ छोड़कर आई ज्योति खण्डेलवाल, ब्यूरोक्रेट अंतर सिंह नेहरा, नरसी किराड़, हरियाणा गौड ब्राहृमण समाज के अध्यक्ष बिरधीचंद शर्मा सहित अन्य लोग शामिल है। बताया जा रहा है कि ऐसे अन्य सभी नेता, ब्यूरोक्रेट्स ने भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियों को नाराजगी भी जता दी है। हालांकि, किसी ने भी पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं किया हैै।

यह भी पढ़ें : चुनाव में इस बार प्रत्याशी कम, आसानी से लगा सकेंगे वोटों का गणित

इन्होंने कांग्रेस का पकड़ा हाथ
भाजपा का दामन छुड़ाकर कांग्रेस का हाथ पकड़ने वाले नेता भी हैं। इनमें किशनगढ़ से विकास चौधरी हैं, जो प्रियंका गांधी की सभा में कांग्रेस में शामिल हुए थे। भाजपा ने इनका टिकट काटकर सांसद भागीरथ चौधरी को दिया है। इनके अलावा ममता शर्मा, साध्वी अनादि सरस्वती भी शामिल हैं। हालांकि, टिकट नहीं मिला।

यह भी पढ़ें : इन सीटों पर आसान नहीं होगी भाजपा-कांग्रेस की राह, होगा त्रिकोणीय मुकाबला