10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Vidhansabha Chunav: प्रत्याशियों की सूची आने के बाद भाजपा में दंगल, टिकट की जंग खत्म, अब बगावत शुरू

Rajasthan Vidhansabha Chunav: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा प्रत्याशियों की सूची आते ही जयपुर में बगावत शुरू हो गई है। टिकट के दूसरे दावेदारों ने पार्टी मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की और धरना-प्रदर्शन किया।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Nov 06, 2023

bjp_election.jpg

तेंदुपत्ता संग्रहकों को 5500 रुपए देंगे, महुआ और इमली खरीदी की नीति बनाएंगे

Rajasthan Vidhansabha Chunav: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा प्रत्याशियों की सूची आते ही जयपुर में बगावत शुरू हो गई है। टिकट के दूसरे दावेदारों ने पार्टी मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की और धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को आदर्श नगर विधानसभा से टिकट नहीं मिलने पर उनके समर्थक मुख्यालय पहुंच गए और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के खिलाफ नारे लगाए। इसी तरह सिविल लाइंस से गोपाल शर्मा के विरोध में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। सिविल लाइंस से दावेदारी कर रहे रणजीत सिंह सोडाला के समर्थकों की तो वहां मौजूद नेताओं से झड़प भी हो गई थी। मुख्यालय पर मौजूद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इन समर्थकों से बात की लेकिन वे नहीं माने और हंगामा करते रहे। इसके बाद शेखावत गाड़ी लेकर बाहर निकलने लगे तो कुछ कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के आगे लेट गए जिन्हें पुलिस ने हटा दिया। किशनपोल से चन्द्रमनोहर बटवाड़ा के खिलाफ चांदपोल में खंडेलवाल स्कूल के बाहर और बड़ी चौपड़ पर प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भाजपा ने आखिरी सूची में तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे, इन्हें यहां से मिला टिकट

राजपाल का चुनाव लड़ने का ऐलान
टिकट के अन्य दावेदारों के समर्थकों ने आरोप लगाया कि पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने का काम किया है और जयपुर में बहुत गलत तरीके से टिकट बांटे गए हैं। वहीं पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वे वसुंधरा राजे गुट के नेता माने जाते हैं। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज राजपाल सोमवार को निर्दलीय नामांकन दाखिल करेंगे।

परनामी से मिले राजपाल
वहीं राजपाल सिंह शाम को अशोक परनामी के घर पहुंचे और उनके साथ अगली रणनीति पर विचार विमर्श किया।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस-बीजेपी में टिकट कटने से बगावत तेज, ये विधायक और पूर्व विधायक हुए बागी, आज निर्दलीय दाखिल करेंगे पर्चा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग