20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Exit Poll 2023 : राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार, जानिए एग्जिट पोल के परिणाम

Rajasthan Election Exit Poll Result 2023: राजस्थान समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आए। जन की बात के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 100-122, कांग्रेस को 62 से 85 सीटें मिलने का अनुमान हैं।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Election 2023 Result : Rajasthan Exit Poll 2023 Result

Rajasthan Election Exit Poll Result 2023: जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग हो चुकी है। 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होनी है। गुरुवार शाम विभिन्न एजेंसियों की ओर से जारी एक्जिट पोल सामने आएं। इनमें राजस्थान में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए बताया गया है। वहीं इंडिया टीवी और सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाई है।

- इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 94-104 सीटें। भाजपा को 80-90 सीटें और अन्य 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है।

- न्यूज 24- टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 101, बीजेपी को 89 और अन्य को 9 सीटें मिलती दिख रही हैं।

- इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 और भाजपा को 80-100 सीटें मिलने का अनुमान हैं।

- TV9 Bharatvarsh-Polstart के एग्जिट पोल में भाजपा को 100-110 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं कांग्रेस के खाते में 90-100 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य दलों और निर्दलीयों के पास 5-15 सीटें जा सकती हैं।

- जन की बात के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 100-122, कांग्रेस को 62 से 85 सीटें मिलने का अनुमान हैं।

- टाइम नॉउ-ईटीज के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 108-128 और कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 106-116, कांग्रेस को 111-121 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50, भाजपा 36-46 और अन्य को 1 से 5 सीटें दी हैं।

यह भी पढ़ें : एग्जिट पोल पर CM अशोक गहलोत का बेबाक बयान, 3 कारण बताए क्यों बनेगी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार

राजस्थान में 75.45 फीसदी हुई वोटिंग
राजस्थान विधानसभा के लिए इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक मतदान हुआ। इसका आंकड़ा 75.45 प्रतिशत रहा, जो पिछली बार से 0.74 प्रतिशत अधिक है। इसमें 74.62 प्रतिशत मतदान ईवीएम के जरिए हुआ, जबकि 0.83 प्रतिशत डाक मतपत्र हैं। कुल मतदान का आंकड़ा वर्ष 2013 के बाद इस बार फिर 75 पार हो गया। इस बार महिला मतदान बढ़ा, जबकि पुरुष मतदान में कमी आई। मतदान केन्द्र वोट प्रतिशत में भी महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। मतदान में आदिवासी बहुल कुशलगढ़ ने दूसरे विधानसभा क्षेत्रों को पीछे छोड़ दिया, पोकरण विधानसभा दूसरे व तिजारा तीसरे स्थान पर रही।