20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Election 2023 : एग्जिट पोल पर CM अशोक गहलोत का बेबाक बयान, 3 कारण बताए क्यों बनेगी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार

Rajasthan Election 2023 : एग्जिट पोल पर CM अशोक गहलोत का बेबाक बयान, 3 कारण बताए क्यों बनेगी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार

CM Ashok Gehlot Frank Statement on Exit Poll : एग्जिट पोल पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने एक बड़ा बयान दिया। साथ ही तीन कारण बताए कि राजस्थान में क्यों बनेगी कांग्रेस सरकार।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Nov 2023, 2:33 PM IST

ashok_gehlot_7.jpg

CM Ashok Gehlot

राजस्थान में अब 3 दिसम्बर का इंतजार है। 3 दिसम्बर मतगणना होगी। उम्मीद की जा रही है 3 दिसम्बर को ही पता चल जाएगा कि कौन सरकार बनाएगा भाजपा या कांग्रेस। कौन बनेगा सीएम। आज गुरुवार शाम को एग्जिट पोल आएगा। एग्जिट पोल पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने एक बड़ा बयान दिया। राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा, एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहें, राजस्थान में सरकार कांग्रेस की बन रही है। भाजपा 5 राज्यों में से किसी में भी नहीं जीत रही। इस बार राजस्थान सरकार दोहराएगी, इसके 3 कारण हैं। पहला कारण यह है कि सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। दूसरा - मुख्यमंत्री के बारे में सबकी एक ही राय है। भाजपा के वोटर भी यही कहेंगे कि मुख्यमंत्री ने काम करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। तीसरा है- प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, भाजपा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की भाषा, वो भाषा किसी को पसंद नहीं आ रही थी।

एग्जिट पोल क्या है जानें?

आज यानी 30 नवंबर शाम 6 बजे से सभी एग्जिट पोल के नतीजे आएंगे। एग्जिट पोल लोगों को बहुत हद तक आने वाले नतीजों की जानकारी दें सकते हैं। हालांकि ये दावा नहीं किया जा सकता कि एग्जिट पोल बिल्कुल सटीक होंगे। कई बार सटीक तो कई बार नतीजों के काफी अंतर आता है। एग्जिट पोल मतदान के दौरान मतदाओं के बीच किया गया एक सर्वे होता है। वहीं ओपिनियन पोल चुनाव से पहले किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : सीएम गहलोत के 'अंडरकरंट' बयान पर राजेंद्र राठौड़ का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 Result : राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम - कौन मंत्री, सवाल शुरू