5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर, राजस्थान में कांग्रेस ने 7 और बागियों को पार्टी से निकाला

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बागी के रूप में पर्चा दाखिल कर चुनाव मैदान में उतरे 7 और नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
cold response to online donation scheme of Rajasthan congress

cold response to online donation scheme of Rajasthan congress

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बागी के रूप में पर्चा दाखिल कर चुनाव मैदान में उतरे 7 और नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस की ओर से एक आदेश जारी कर सभी 7 लोगों को पार्टी से निकालने की जानकारी दी गई है। निकाले गए सभी 7 लोग कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे।

निकाले गए लोगों में गंगानगर से जयदीप बिहाणी, बीकानेर पूर्व से गोपाल गहलोत, टोडाभीम से शिवदयाल मीणा, ओसियां से महेंद्र सिंह भाटी, बिलाड़ा से विजेंद्र झाला, भीलवाड़ा से ओम नाराणीवाल और शाहपुरा से राजकुमार बैरवा शामिल हैं।

इससे पहले कांग्रेस ने 28 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। अब निकाले गले 7 और नेताओं को जोड़कर पार्टी से निकाले गए लोगों की संख्या 35 हो गई है।


इन 28 नेताओं पर पहले गिर चुकी है गाज
इन नेताओं पर गाज गिरी है, उनमें संयम लोढ़ा, महादेव सिंह खण्डेला, नाथूराम सिनोदिया, जगन्नाथ बुरडक, रामकेश मीणा, आलोक बेनीवाल, बाबूलाल नागर, लक्ष्मण मीणा, दीपचन्द खैरिया, रमेश खींची, अजीत सिंह महुवा, सी.एस. बैद, सी.एल.प्रेमी शामिल हैं।

इसी तरह खुशवीर सिंह जोजावर, ओम विश्नोई, राजकुमार गौड, पृथ्वी सिंह संधू, सोहन नायक, पूसाराम गोदारा, संतोष मेघवाल, रमेशचन्द खण्डेलवाल, नवलकिशोर मीणा, राजेश कुमावत, भीमराज भाटी, विक्रम सिंह शेखावत, जगदीश चौधरी, रेशमा मीणा और गोपाल केसावत को कांग्रेस पार्टी से निकाला गया।