script79 नामों पर कांग्रेस चुनाव समिति की मुहर, गहलोत यहां से लड़ेंगे चुनाव | rajasthan election- gehlot to contest from sardarpura | Patrika News
जयपुर

79 नामों पर कांग्रेस चुनाव समिति की मुहर, गहलोत यहां से लड़ेंगे चुनाव

www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरNov 01, 2018 / 08:58 am

Santosh Trivedi

ashok gehlot
जयपुर/नई दिल्ली। कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान के 79 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों पर बुधवार को अंतिम मुहर लगा दी है। इनमें राज्य के दो मौजूदा और दो पूर्व सांसदों समेत ज्यादातर मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं।
हालांकि पार्टी की स्क्रीनिंग समिति की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने स्पष्ट किया कि चुनाव समिति ने सिर्फ प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की है। प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता ने भी कहा कि बैठक में सिर्फ नामों को शॉर्ट लिस्ट किया है।
अभी सूची फाइनल नहीं की गई है। इससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि परम्परानुसार केन्द्रीय चुनाव समिति अब तक स्क्रीनिंग समिति द्वारा भेजे गए प्रत्याशियों के पैनल पर ही मोहर लगाती आई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार राजस्थान की स्क्रीनिंग समिति ने दो दिन की मैराथन बैठक के बाद चुनाव समिति को 95 नामों की सूची भेजी थी। केन्द्रीय चुनाव समिति की राहुल गांधी की अध्यक्षता में बुधवार को लगभग ढाई घंटे लंबी बैठक में एकल पैनल वाली 79 सीटों पर मुहर लगा दी गई।
जिन 16 नामों की एकल पैनल वाली सूची को और विचार विमर्श के लिए रोका गया हैए उनमें धौलपुर जिले की बसेडी विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे पूर्व सांसद खिलाड़ीराम बैरवा का नाम प्रमुख है। इन नामों को रोकने का कारण राज्य के नेताओं में असहमति का होना बताया जा रहा है। यह नाम अब केन्द्रीय चुनाव समिति की दो दिन बाद होने वाली बैठक में रखे जाएंगे।
उधर, अब प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की 2 नवबंर से पुन: बैठक होगी। इसमें एकल पैनल वाली 16 सीटों के अलावा शेष 105 सीटों के लिए पैनल तैयार किए जाएंगे। एक से अधिक नामों वाली सीटों के लिए 2 से 3 नामों का पैनल बनाया जाएगा। जिन सीटों पर ज्यादा दावेदार हैं उनमें जयपुर, भरतपुर, अलवर, कोटा जिले की सीटें बताई जा रही हैं।
चारों जिलों की करीब 50 से अधिक सीटों पर दावेदारों की संख्या 6 से अधिक है, इसलिए इनके पैनल तैयार करने में ज्यादा मशक्कत होगी। चुनाव समिति की बैठक में समिति के सदस्यों के अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, स्क्रीनिंग समिति की अध्यक्ष कुमारी शैलजा, दोनों सदस्य और राज्य के प्रभारी सचिव भी शामिल थे।
सूची में 70 नाम
कांग्रेस ने हालांकि अधिकृत तौर पर अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है लेकिन पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पहली सूची तैयार हो चुकी है। दिवाली के बाद पार्टी करीब 70 नामों की पहली सूची जारी करने की तैयारी में है। इसमें अभी करीब 48 नाम लगभग तय हैं। शेष पर मंथन चल रहा है।
इन नामों पर बनी सहमति
अशोक गहलोत : सरदारपुरा
गिरिजा व्यास : उदयपुर
रामेश्वर डूडी: नोखा
सीपी जोशी : भीलवाड़ा
रघु शर्मा : केकड़ी
शांति धारीवाल : कोटा उत्तर
डॉ. करण सिंह यादव : बहरोड़
हरीश चौधरी : बायतु
रघुवीर मीणा : सलूंबर
माराम चौधरी : गुढ़ामलानी
भंवरलाल मेघवाल : सुजानगढ़
भंवरलाल शर्मा : सरदार शहर
भरतसिंह : सांगोद
महेन्द्रजीत मालवीया : बागीदौरा
यह एमएलए फिर मैदान में…
गोविन्द सिंह डोटासरा : लक्ष्मणगढ़, धीरज गुर्जर : जहाजपुर, शकुंतला रावत : बानसूर, मेवाराम जैन : बाड़़मेर, विश्वेन्द्र सिंह : डीग.कुम्हेर, भंवर भाटी : कोलायत, अशोक चांदना : हिण्डौली, गिर्राज मलिंगा : बाड़ी, हीरालाल : झाड़ौल, राजेन्द्र यादव : कोटपूतली, सुखराम विश्नोई : सांचौर, दर्शन सिंह : करौली, रमेश मीणा : सपोटरा, श्रवण कुमार : सूरजगढ़, भंवरलाल शर्मा : सरदार शहर।
पहली सूची के संभावित उम्मीदवार
दीपेन्द्र सिंह : श्रीमाधोपुर
प्रताप सिंह खाचरियावास : सिविल लाइंस, जयपुर
परसराम मोरदिया : धोद
वीरेन्द्र सिंह : दांतारामगढ़
रोहित बोहरा : राजखेड़ा
प्रशांत बैरवा : निवाई
प्रमोद जैन भाया : अंता
सालेह मोहम्मद : पोकरण
चेतन डूडी : डीडवाना
जाकिर गैसावत : मकराना
महेन्द्र चौधरी : नावां
रिछपाल मिर्धा : डेगाना
लीला मदेरणा : ओसिया
डॉ. जितेन्द्र सिंह : खेतड़ी
दानिश अबरार : सवाई माधोपुर
जाहिदा : कामां
संयम लोढ़ा : सिरोही

Hindi News/ Jaipur / 79 नामों पर कांग्रेस चुनाव समिति की मुहर, गहलोत यहां से लड़ेंगे चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो