
Congress
Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का रिजल्ट अब सबके सामने आ गया है। भाजपा 115 सीटें जीतकर राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है। जनता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के बारे में हार जानकारी जानना चाह रही है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे अमीर प्रत्याशी रफीक मंडेलिया हैं। रफीक मंडेलिया अरबपति हैं। इनके पास करीब 166+ रुपए (1,66,48,38,662) हैं। यह जानकारी रफीक मंडेलिया ने चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में लिखा है। रफीक मंडेलिया चूरू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। पर सब प्रयास के बाद चुनाव हार गए। कांग्रेस के रफीक मंडेलिया को भाजपा हरलाल सहारण ने 6874 वोटों से हारा दिया है। हरलाल सहारण ने 99,432 और रफीक मंडेलिया को 92,558 वोट मिले। वहीं आप के संजय खान को 1418 वोट मिले।
रफीक मंडेलिया ने लगातार चौथा चुनाव लड़ा
चुनाव आयोग में जमा किए गए हलफनामे के अनुसार, सबसे अमीर कांग्रेस प्रत्याशी अरबपति रफीक मंडेलिया लगातार चौथा चुनाव लड़ रहे थे। वह 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रह चुके हैं। वहीं 2009 और 2019 का लोकसभा चुनाव भी रफीक कांग्रेस पार्टी से लड़ चुके हैं। लेकिन इस बार की तरह हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 Results : राजस्थान चुनाव में कौन जीता कौन हारा, जानें रिजल्ट
हरलाल सहारन ने हराया
विधानसभा चुनाव 2018 में उन्हें भप सीट के उम्मीदवार राजेंद्र राठौड़ से हार का सामना करना पड़ा तो इस बार राजेंद्र राठौड़ के दोस्त हरलाल सहारन ने उन्हें हराया। राजस्थान विधानसभा रिजल्ट के अनुसार 199 सीटों पर हुए मतदान में से कांग्रेस को 69 सीटों पर जीत मिली जबकि भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 Result : राजस्थान में सबसे अधिक वोटों से जीती दीया कुमारी, वोटों का अंतर चौंकाएगा
Updated on:
04 Dec 2023 02:29 pm
Published on:
04 Dec 2023 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
