7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अब हनुमान बेनीवाल ने किया बड़ा एलान

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान के चुनावी रण में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन कर उतरने का एलान किया है।

2 min read
Google source verification
hanuman_beniwal_rlp.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान के चुनावी रण में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन कर उतरने का एलान किया है। आरएलपी सुप्रीमो और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने इस गठबंधन की घोषणा की है। गठबंधन होने के बाद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि दोनों दल एकजुट होंगे और एक परिवार की तरह राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

200 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे


हनुमान बेनीवाल ने कहा कि इस गठबंधन से कई विधानसभा क्षेत्रों पर असर पड़ेगा। बेनीवाल ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर हम राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा-कांग्रेस को करारा जवाब देंगे। युवा और किसान को बदलाव की उम्मीद है और उस बदलाव को यह गठबंधन गति देगा। राजस्थान की जंग मिलकर जीतेंगे। उन्होंने कहा जल्द ही उम्मीदवारों की सूची घोषित की जाएगी।

29 अक्टूबर को जयपुर में बड़ी रैली होगी

आरएलपी के पास फिलहाल तीन विधायक और एक सांसद हैं। आजाद ने कहा कि आरएलपी के साथ सीट बंटवारे पर कोई विवाद नहीं है। पिछली बार लाखों लोगों ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ वोट दिया था। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आम आवाम क्या सोच रही है। उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर को जयपुर में बड़ी रैली होगी, जिसमें परिवर्तन की आवाज को बुलंद किया जाएगा।

कांग्रेस भी गठबंधन की तैयारी में जुटी

राजस्थान में कांग्रेस भी आधा दर्जन सीटों पर गठबंधन को लेकर तैयारी में जुट गई है। राज्य की 200 में से 5 सीटें गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीन सहयोगी दलों के लिए छोड़ी थी। राष्ट्रीय जनता दल के लिए भरतपुर व मालपुरा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल के लिए मुंडावर व कुशलगढ़ सीट छोड़ी थी। एक सीट बाली एनसीपी को दी थी। लेकिन इनमें से केवल भरतपुर सीट ही जीत सके।

भाजपा सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

भाजपा ने राजस्थान में अन्य किसी दल से गठबंधन को लेकर अब तक पत्ते नहीं खोले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा स्वयं राज्य की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने गत विधानसभा चुनाव भी सभी सीटों पर लड़ा था। हालांकि लोकसभा चुनाव में जरूर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के साथ गठबंधन के तहत नागौर लोकसभा सीट छोड़ी थी। बाद में उपचुनाव में खींवसर विधानसभा सीट छोड़ी थी। अब भाजपा का आरएलपी से गठबंधन टूट चुका है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में सचिन पायलट के समर्थकों को मिला टिकट, जानें- कौन कौन शामिल

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग