11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election: पीएम मोदी से आगे निकले सीएम योगी, कांग्रेस में गहलोत ने संभाली कमान

Rajasthan Election: प्रदेश में चुनाव प्रचार थमने के साथ ही डोर टू डोर जनसंपर्क शुरू हो गया है। इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं ने जनसंपर्क में जान झोंकी है। खास बात यह है कि भाजपा के चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में सभाएं की है। उधर कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत ने कमान संभाली और अकेले 60 सभाएं करके पार्टी के प्रचार अभियान को रफ्तार दी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 24, 2023

Rajasthan Election: पीएम मोदी से आगे निकले सीएम योगी, कांग्रेस में गहलोत ने संभाली कमान

Rajasthan Election: पीएम मोदी से आगे निकले सीएम योगी, कांग्रेस में गहलोत ने संभाली कमान

Rajasthan Election: प्रदेश में चुनाव प्रचार थमने के साथ ही डोर टू डोर जनसंपर्क शुरू हो गया है। इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं ने जनसंपर्क में जान झोंकी है। खास बात यह है कि भाजपा के चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में सभाएं की है। उधर कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत ने कमान संभाली और अकेले 60 सभाएं करके पार्टी के प्रचार अभियान को रफ्तार दी।

पीएम मोदी ने जहां 8 दिन तक राजस्थान में फोकस किया और 14 सभाओं के साथ दो रोड शो किए, वहीं सीएम योगी ने 15 सभाओं के साथ 3 रोड शो किए। हालांकि योगी ने केवल 18 सीटों को कवर किया, वहीं पीएम मोदी ने 102 सीटों को साधा। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 7 दिन में 11 सभा और 3 रोड शो, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 6 दिन में 10 सभा और दो रोड शो व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 6 दिन में 6 सभा और 1 रोड शो किया।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Election: निर्दलीय प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा ने दिया भाजपा को समर्थन, अभी-अभी आई बड़ी खबर

गहलोत की 60 और पायलट की 25 सभाएं

कांग्रेस की बात की जाए तो यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली उन्होंने 15 दिन में 60 सभा और 5 रोड करके 60 विधानसभा सीटों को कवर किया। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 7 दिन में 25 सभा और 4 रोड शो के जरिए 25 सीटों को कवर किया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 3 दिन में 6 सभा, राहुल गांधी ने 5 दिन में 12 और प्रियंका गांधी ने 4 दिन में 6 सभाएं की।