
randhawa - Gehlot - Dotasara
राजस्थान चुनाव को लेकर कांग्रेस में सरगर्मियां तेज हो गई है। अचानक CM अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दिल्ली रवाना हो गए। इसके बाद से राजस्थान की राजनीति का माहौल गरम हो गया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शनिवार शाम तीनों कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दिल्ली की ओर कूच किया। मौका है इस वक्त उम्मीदवारों की लिस्ट को फाइनल करने का। कांग्रेस ने अभी तक सिर्फ तीन लिस्ट जारी किए हैं। जिसमें 95 उम्मीदवारों के नाम ही फाइनल किए हैं। अभी भी 105 उम्मीदवार अपने नाम के एलान की आस देख रहे हैं। कांग्रेस भी बहुत ही फूंक -फूंक कर कदम उठा रही है। सीएम गहलोत, प्रदेश प्रभारी रंधावा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा अचानक दिल्ली जाने के पीछे एक मजबूत वजह है।
आज शाम पांच बजे कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। जिसकी अध्यक्षता गौरव गोगाई करेंगे। इस बैठक में कांग्रेस की चौथी लिस्ट पर चर्चा की जाएगी। कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि कल 29 अक्टूबर या फिर 30 अक्टूबर को चौथी लिस्ट में अधिक से अधिक उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जा सकता है।
प्रचार नीति और चुनावी प्रबंधन पर भी होगी चर्चा
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, चुनाव प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा आज शाम दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के नामों साथ-साथ कांग्रेस की प्रचार नीति और चुनावी प्रबंधन पर भी चर्चा करेंगे। कांग्रेस के दिग्गज नेता महेश जोशी, शांति धारीवाल को टिकट मिलेगा या टिकट कटेगा। इस पर गली-गली में चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : BAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, जानें उम्मीदवारों के नाम
भाजपा अपनी तीसरी लिस्ट पर कर रही है चर्चा
भाजपा ने अभी तक दो लिस्ट में कुल 124 सीटों के लिए उम्मीदवार तय कर दिए हैं। अपनी तीसरी लिस्ट की तैयारी में जुटी हुई है। भाजपा की जारी लिस्ट के बाद कई विधानसभा सीटों विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की चौथी लिस्ट में अलवर शहर से घोषित हो सकता है उम्मीदवार, वैश्य वर्ग के प्रत्याशी पर लग सकती है मुहर
Updated on:
29 Oct 2023 05:18 pm
Published on:
29 Oct 2023 12:04 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
