1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Elections 2023 : चौथी लिस्ट से पहले जारी की एक और लिस्ट, सचिन पायलट सहित 6 दिग्गज नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

Congress Guarantee Yatra 7 In-Charges : राजस्थान में चौथी लिस्ट से पहले जारी की एक और लिस्ट। सचिन पायलट सहित 6 दिग्गज नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी।

less than 1 minute read
Google source verification
congress_1.jpg

Congress

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस आज अपनी चौथी लिस्ट का एलान कर दे। इसी बीच कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जनता से 7 वादे किए हैं। इन वादों को पूरा करने के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी है, ऐसा सीएम अशोक गहलोत ने कहा था। कांग्रेस की ये सात गारंटियां जनता तक पहुंचे इसके लिए कांग्रेस पूरे राजस्थान में गारंटी यात्रा निकालेगी। यह गारंटी यात्रा इसी चुनाव के दौरान निकलेगी। गारंटी यात्रा सफल हो इसके लिए कांग्रेस ने 7 दिग्गज नेता को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने गारंटी यात्रा के 7 प्रभारी बनाए हैं। गारंटी यात्रा के प्रभारी के नाम इस प्रकार हैं। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रधावा ने इसकी अनुमति दी है।

सीपी जोशी - उदयपुर
सचिन पायलट - अजमेर
हरीश चौधरी - जोधपुर
गोविंद राम मेघवाल - बीकानेर
भंवर जितेंद्र सिह - जयपुर
मोहन प्रकाश - भरतपुर
प्रमोद जैन भाया - अंता।

3 समन्वयक मनोनीत

1. काजी निजामुद्दीन
2. विरेंद्र सिंह राठौड़
3. अमृता धवन।

राजस्थान चुनाव : 25 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर रिजल्ट

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होंगे। सभी 200 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : CPIM की पहली लिस्ट जारी, जानें उम्मीदवारों के नाम

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : तिजारा सीट से यह बड़ी पार्टी बदलेगी प्रत्याशी, जल्द घोषित होगा नया उम्मीदवार

Story Loader