25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections : BJP में बगावत तेज, फतेहपुर में मधुसूदन भिंडा ने दी धमकी, हिंडौन सिटी उम्मीदवार के खिलाफ हुई नारेबाजी

Rajasthan Elections : BJP में बगावत तेज, फतेहपुर में मधुसूदन भिंडा ने दी धमकी, हिंडौन सिटी उम्मीदवार के खिलाफ हुई नारेबाजी

Ruckus in BJP : BJP में बगावत तेज हो रही है। फतेहपुर-हिंडौन सिटी के विधानसभा उम्मीदवारों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। फतेहपुर में तो भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा ने तो भाजपा आलाकमान को चेतावनी तक दे डाली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 18 Oct 2023, 3:13 PM IST

bjp_1.jpg

BJP

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी 41 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में शामिल कई नामों से कार्यकर्ता और स्थानीय नेता नाखुश हैं। फतेहपुर से भाजपा के घोषित उम्मीदवार श्रवण चौधरी के खिलाफ मधुसूदन भिंडा ने बिगुल बजा दिया है। फतेहपुर विधानसभा से भाजपा ने सीएलसी कोचिंग के निदेशक श्रवण चौधरी को टिकट दिया है। 2013 में भाजपा से उम्मीदवार रहे तथा कई बार नगर पालिका अध्यक्ष रहे मधुसूदन भिंडा ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टिकट वितरण के बाद से ही मधुसूदन भिंडा अपने समर्थकों के साथ अलग-अलग जगह वार्डों में मीटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही आज बुधवार को मधुसूदन भिंडा ने अपनी पार्टी भाजपा को चेताया कहा, दो दिन का मौका है, नाम बदल दें, नहीं तो मैं भी चुनाव लड़ूंगा।

राजकुमारी जाटव का भी विरोध

बीजेपी में प्रत्याशियों के विरोध को लेकर बवाल नहीं थम रहा। हिंडौन सिटी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी जाटव का जमकर विरोध हो रहा है। राजकुमारी जाटव खिलाफ नाराज कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने राजकुमारी जाटव के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की पहली लिस्ट पर ताजा अपडेट, सीएम गहलोत ने दिया नया जवाब

झोटवाड़ा पर भी मचा है बवाल

झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा ने राज्यवर्धन राठोड़ के नाम का ऐलान किया है। जिसके बाद झोटवाड़ा में भाजपा में बगावत हो गई। आशु सिंह सूरपुरा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की दूसरी सूची पर राजेंद्र राठौड़ का बड़ा बयान, बोले-अभी कुछ कहा नहीं जा सकता