25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की दूसरी सूची पर राजेंद्र राठौड़ का बड़ा बयान, बोले – अभी कुछ कहा नहीं जा सकता

Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की दूसरी सूची पर राजेंद्र राठौड़ का बड़ा बयान, बोले – अभी कुछ कहा नहीं जा सकता

BJP Second List Rajendra Rathore Big Statement : राजस्थान में भाजपा की दूसरी सूची के बारे में राजेंद्र राठौड़ ने दिया बड़ा बयान। कहा - अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 18 Oct 2023, 3:21 PM IST

rajendra_singh_rathore_1.jpg

Rajendra Rathore

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम तय करने और चुनावी रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मैराथन बैठक हुई। राजस्थान कोर कमेटी के नेताओं के संग करीब साढ़े 6 घंटे चली लंबी बैठक में शेष बची 159 सीटों पर मंथन किया गया। भाजपा कोर कमेटी की बैठक पर राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, दिल्ली में भाजपा की कोर समूह और संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। पहली और दूसरी सूची के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। कई सीटों के बारे में क्या रणनीति होगी उस पर चर्चा हुई है। इस बयान के बाद भाजपा के उम्मीदवारों की बैचेनी बढ़ गई है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में उम्मीदवारों के नामों को लेकर इंतजार बढ़ गया है।



दूसरी सूची पर मुहर का है इंतजार

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में करीब 70 से 80 सीटों सहमति बन गई है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी की दूसरी सूची पर मुहर लगा सकती है। माना जा रहा है कि तीन से चार दिन में दूसरी सूची जारी हो जाएगी। बैठक में वर्तमान विधायकों के टिकटों को लेकर भी चर्चा हुई। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच होने की संभावना है। दूसरी सूची जारी करने से पहले भाजपा को कांग्रेस की पहली सूची का भी इंतजार है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की पहली लिस्ट पर ताजा अपडेट, सीएम गहलोत ने दिया नया जवाब

बैठक में शामिल हुए राजस्थान भाजपा के दिग्गज

मंगलवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, राज्य प्रभारी अरुण सिंह, चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया शामिल हुए।

भाजपा की अपनी रणनीति है - राजेंद्र राठौड़

जब उन अफवाहों के बारे में पूछा गया कि भाजपा पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने से पहले कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची का इंतजार कर रही है, इस पर राजस्थान विधानसभा प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ ने कहा, भाजपा की अपनी रणनीति है। पार्टी ने कभी भी कांग्रेस के अनुसार काम नहीं किया है। उनकी सूची जारी नहीं की जाएगी। जब तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो जाती और एक दिन बीत नहीं जाता, तब तक उनकी अंदरूनी कलह जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची पर बड़ी खबर, मल्लिकार्जुन खरगे ने डेट का किया खुलासा