
BJP-Congress
Rajasthan leaders Net worth : राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को कई दिग्गज नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, मंत्री भंवरसिंह भाटी, प्रतापसिंह खाचरियावास और मुख्यमंत्री के सलाहकार राजकुमार शर्मा सहित कई बड़े नेता शामिल हैं। नामांकन पत्र के साथ सभी ने अपनी सम्पत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी दी है। वसुंधरा राजे के पास 5.50 करोड़ तो सी.पी. जोशी और उनकी पत्नी के नाम 6.53 करोड़ की चल-अचल सम्पत्ति है। मंत्री बनने के बाद प्रताप सिंह खाचरियावास और भंवर सिंह भाटी की सम्पत्ति में इजाफा हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी
1. वसुंधरा राजे (झालरापाटन)
गत चुनाव में संपत्ति 4.09 करोड़ बताई गई थी जो अब बढ़कर 5.50 करोड़ रुपए हो गई। पांच साल में सम्पत्ति 1.40 करोड़ बढ़ी है। जयपुर में 50 लाख का एक मकान है और दो करोड़ के गहने हैं।
2. सिद्धी कुमारी (बीकानेर पूर्व)
पिछले चुनाव में सम्पत्ति 4.67 करोड़ रुपए की थी, जो अब बढ़कर 100 करोड़ हो गई है। इसमें 95 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। माता और दादी का निधन होने के बाद पैतृक सम्पत्ति और ननिहाल की सम्पत्ति उन्हें मिली है।
3. राज्यवर्धन सिंह राठौड़
चल संपत्ति- 4.32 करोड़
पत्नी- 2.11 करोड़
अचल संपत्ति- 5.34 करोड़
पत्नी : 2.27 करोड़
बैंक लोन - 76 लाख
पत्नी - 50.76
कुल संपत्ति - 9.36 करोड़
पत्नी - 4.38 करोड़
2019 में लोकसभा चुनाव में सौंपे ब्यौरे में सांसद की कुल संपत्ति 10.68 करोड़ रुपए थी, जो 1.32 करोड़ कम हुई है।
4. बाल मुकुंदाचार्य, हवामहल
चल संपत्ति
पति - 41.58 लाख
पत्नी - 27.67 लाख
अचल संपत्ति
पति - 6.50 लाख
पत्नी - शून्य
कुल संपत्ति
पति - 48.08 लाख
पत्नी - 27.67 लाख
स्वयं के पास तीन और पत्नी के पास एक कार है।
आय के स्रोत: पूजा पाठ और दक्षिणा।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023: नामांकन में दिए शपथ पत्र से हुआ खुलासा, हमारे नेताजी हैं लखपति-करोड़पति
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1. सी.पी. जोशी (नाथद्वारा)
स्वयं व परिवार की सम्पत्ति 6.53 करोड़ की है। बागोर (भीलवाड़ा) में 7.8 एकड़ कृषि भूमि और जयपुर के मानसरोवर में 3500 वर्ग फीट का तीन बीएचके फ्लैट है, वहीं पत्नी के नाम मालवीय नगर में 2800 वर्ग फीट व 1400 वर्ग फीट एरिया के प्लाट हैं।
2. भंवर सिंह भाटी (कोलायत)
पिछले चुनाव में सम्पत्ति 1.14 करोड़ की थी। जो अब बढ़कर 4.25 करोड़ हो गई है। करीब तीन करोड़ की सम्पत्ति बढ़ी है।
3. गंगा देवी - बगरू
चल संपत्ति - 1.08 करोड़
अचल संपत्ति - 2.99 करोड़
बैंक लोन - 2.44 लाख
कुल संपत्ति - 4.07 करोड़
पिछले 2018 चुनाव में कुल संपत्ति 3.16 करोड़ रुपए थी, जो पांच साल में 91 लाख रुपए बढ़ गई।
4. रफीक खान, आदर्श नगर
चल संपत्ति
पति - 19.61 करोड़
पत्नी - 65.25 लाख
अचल संपत्ति
पति - 31.01 करोड़
पत्नी - 46.00 लाख
कुल संपत्ति
पति - 50.62 करोड़
पत्नी - 1.11 करोड़
पिछले चुनाव की तुलना में इस बार कुल सम्पत्ति में 1.94 करोड़ रुपए कम हुए हैं।
5. आरआर तिवाड़ी - हवामहल
चल संपत्ति
पति - 16.37 लाख
पत्नी - शून्य
अचल संपत्ति
पति - 2.10 करोड़
पत्नी - शून्य
कुल संपत्ति
पति - 2.26 करोड़
पत्नी - शून्य
6. सीताराम अग्रवाल - विद्याधर नगर
चल संपत्ति
पति - 29.21 करोड़
पत्नी - शून्य
अचल संपत्ति
पति - 69.35 लाख
पत्नी - शून्य
कुल संपत्ति
पति - 29.90 करोड़
पत्नी - शून्य
पिछले पांच साल में सीताराम की सम्पत्ति में 7.58 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। पिछली बार उन्होंने 22.32 करोड़ रुपए बताई थी।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
1. हनुमान बेनीवाल (खींवसर)
अस्थाई सम्पत्ति 19.49 लाख तथा स्थाई सम्पत्ति 5.5 लाख रुपए की थी। पत्नी के पास 14.50 लाख रुपए की अस्थाई सम्पत्ति थी। जो बढ़कर खुद के नाम 41.68 लाख रुपए की अस्थाई सम्पत्ति तथा 11 लाख की स्थाई सम्पत्ति हो गई। इसी तरह पत्नी के पास 26.08 लाख रुपए की अस्थाई सम्पत्ति हो गई। एक 12 बोर गन व पिस्टल भी है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : नामांकन का बना रिकार्ड, पांचवें दिन 544 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा
Updated on:
05 Nov 2023 04:31 pm
Published on:
05 Nov 2023 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
