
Priyank Kharge - Ashok Gehlot - Pralhad Joshi
Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा 2023 में चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है। वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। अशोक गहलोत पर दिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान पर कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने काउंटर अटैक किया। कलबुर्गी में राजस्थान में सिर्फ अशोक गहलोत के पोस्टर लगाए जाने और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर न लगाने वाले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान को आड़े हाथों लेते हुए कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, 15 फीसद जनता भी नहीं जानती कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है। अगर कुछ भी अच्छा होता है तो मोदी जी की फोटो होती है, कुछ भी बुरा होता है तो नड्डा जी की फोटो सामने आती है। उन्हें देश की आर्थिक स्थिति के बारे में चिंता करनी चाहिए।
वैश्विक भूख सूचकांक भारत का 111वां नंबर
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने आगे कहा, वैश्विक भूख सूचकांक में 125 देशों में से हम 111वें नंबर पर हैं। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 83.50 पर है। वे कहते थे कि जब मोदी जी सत्ता में आएंगे तो यह 15 रुपए हो जाएंगा। उन्हें इनकी चिंता करनी चाहिए ना कि इसकी कि किसका फोटो कहां है।
यह भी पढ़ें - Schools Holiday : स्कूलों में आज से छुट्टियां शुरू, जानें कब खुलेंगे
राहुल गांधी, सोनिया गांधी, खरगे या पायलट सभी पोस्टर से गायब : प्रह्लाद जोशी
राजस्थान में आगामी चुनाव पर सोमवार देर रात केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का कहना है कि, मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि उनका चेहरा कौन है? क्या आपने घोषणा कर दी है कि ये गहलोत हैं? आपके (कांग्रेस) पोस्टरों में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, खरगे या पायलट की कोई तस्वीर नहीं है, सिर्फ गहलोत की तस्वीर है।
सचिन पायलट को लुभाया
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आगे पूछा कि, लेकिन क्या उन्होंने उन्हें सीएम चेहरे के रूप में घोषित किया है? अशोक गहलोत, राहुल गांधी, सोनिया गांधी या खरगे की तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते। सचिन पायलट को समझना होगा कि उनकी तस्वीर कहीं नहीं है और उन्हें हमारी पार्टी के बारे में बोलने से पहले कांग्रेस में अपनी स्थिति को समझना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023: राजस्थान का सबसे गरीब विधायक बना करोड़पति, हलफनामे में हुआ खुलासा, हर कोई हैरान
Updated on:
07 Nov 2023 12:49 pm
Published on:
07 Nov 2023 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
