
BJP - Congress
Regional Parties Big Bet : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा-कांग्रेस के अलावा क्षेत्रीय दल भी दमखम दिखाने को तैयार हैं। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ क्षेत्रीय दलों की जयपुर की सीटों पर भी नजर है। यही वजह है कि क्षेत्रीय दलों ने जयपुर की कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं तो कई सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा होने की बात कही है। जयपुर में बसपा, रालोपा, आम आदमी पार्टी, एआइएमआइएम, पीपल्स ग्रीन पार्टी और आजाद समाज पार्टी जैसे क्षेत्रीय दल कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुके हैं। इधर क्षेत्रीय दलों की ओर से प्रत्याशी उतारे जाने से भाजपा और कांग्रेस खेमे में चिंता बढ़ गई है। चिंता इस बात को लेकर है कि क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी कहीं न कहीं चुनावी रण में उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों से होने वाले संभावित सियासी नफा-नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।
क्षेत्रीय दलों का दांव - भाजपा-कांग्रेस के असंतुष्टों पर नजर
क्षेत्रीय दलों की नजर भाजपा-कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं पर है। हाल ही कांग्रेस के कई असंतुष्टों ने क्षेत्रीय दलों का दामन थामा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय दलों को भाजपा-कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है। टिकट से वंचित भाजपा-कांग्रेस के असंतुष्टों को क्षेत्रीय दल अपने पाले में लाकर उन्हें अपने बैनर तले चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति पर भी मंथन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : CM अशोक गहलोत, रंधावा और डोटासरा अचानक दिल्ली पहुंचे, माहौल हुआ गरम
क्षेत्रीय दलों ने इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी
प्रदेश में सक्रिय आम आदमी पार्टी बगरू, आमेर, विद्याधर नगर और सिविल लाइंस में अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। हवामहल, मालवीय नगर, किशनपोल और आदर्श नगर में भी जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।
- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी बगरू, झोटवाड़ा, आमेर में अपने प्रत्याशी उतार रही है।
- असदुद्दीन औवेसी की पार्टी AIMIM भी जयपुर की कई मुस्लिम बहुल सीटों पर प्रत्याशी उतार रही है। हवा महल सीट पर जहां पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है] किशनपोल, आदर्श नगर में जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।
- बसपा भी सांगानेर में अपना प्रत्याशी उतार चुकी है। इसके अलावा अन्य सीटों पर भी प्रत्याशी उतारने की बात कह रही है।
- आजाद समाज पार्टी, पीपल्स ग्रीन पार्टी भी शहर की कई अन्य सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।
एक बार मिली सफलता
इधर क्षेत्रीय दलों को जयपुर की सीटों पर खास सफलता नहीं मिल पाई। साल 2013 में राजपा ने आमेर में जीत दर्ज की थी। हालांकि क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों ने पिछले कई चुनावों में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के समीकरण जरूर बिगाड़े थे।
यह भी पढ़ें - विधायक ओम प्रकाश हुड़ला फिर फंसे, आयोग ने नोटिस जारी किया, कहा - 24 घंटे में दे जवाब
Updated on:
30 Oct 2023 10:33 am
Published on:
30 Oct 2023 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
