
जयपुर।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 17 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर मंगलवार को जारी कर दिया है। अब विधानसभा चुनाव के बाद अगले साल 2024 में जनवरी से अप्रेल महीने तक 17 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले जून में बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था। तब विधानसभा चुनाव से पहले सितंबर और अक्टूबर में आठ भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं। लेकिन अब जिलों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में जिला प्रशासन भर्ती परीक्षाएं कराने की स्थिति में नहीं है। बोर्ड ने इस संबंध में सरकार से भी मार्गदर्शन मांगा था। इसके बाद बोर्ड ने सभी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया। अब आठ से दस परीक्षाएं ऐसी हैं, जो चार से पांच महीने के लिए खिसक गई हैं।
भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम
सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 21 जनवरी, 2024
संविदा नर्स सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 3 फरवरी, 2024 (मॉर्निंग)
संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीधी भर्तीपरीक्षा, 2023 3 फरवरी, 2024 (इवनिंग)
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 4 फरवरी, 2024
कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 11 फरवरी, 2024
संगणक सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 3 मार्च, 2024
पर्यवेक्षक (महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रेल, 2024
सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रेल, 2024
उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रेल, 2024
छात्रावास अधीक्षक ग्रेड- II (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रेल, 2024
पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रेल, 2024
प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रेल, 2024
छात्रावास अधीक्षक ग्रेड- III (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) सीधी परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रेल, 2024
कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रेल, 2024
पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रेल, 2024
जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रेल, 2024
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 मार्च-अप्रेल, 2024
Published on:
06 Sept 2023 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
